पूल देखकर बच्चे का एडमिशन न कराएं! स्विमिंग क्लास चुनने से पहले पैरेंट्स जरूर जांचें ये बातें
माता-पिता को बच्चों के लिए स्विमिंग क्लास चुनते समय पूल की स्वच्छता और अनुभवी कोच जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बच्चों को स्विमिंग क्लास भेजने से पहले रखें इन बातों का ध्यान (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेरेंट्स अक्सर बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज सिखाने पर जोर देते हैं। फिर ये स्किल्स उनके लिए आगे आने वाले समय में एक बेहतरीन एक्सरसाइज और हुनर भी बन सकता है। पर बच्चों को यह स्किल्स सिखाने से माता-पिता को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए उन सभी जरूरी बातों के बारे में यहां जानते हैं।
स्विमिंग पूल की सही जानकारी
आप जहां कहीं भी बच्चों को स्विमिंग के लिए भेज रहे हैं, सबसे पहले आपका उस जगह का दौरा करना जरूरी है। पूल की सफाई से लेकर पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी में तेज क्लोरीन की बदबू त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही गंदगी संक्रमण का कारण बन सकती है।
हेल्थ चेकअप जरूरी
बच्चों को स्विमिंग सिखाने से पहले डॉक्टर से हेल्थ चेकअप करवाएं, ताकि बच्चे के नाक, कान, गले और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की ठीक से जांच की जा सके। इसके साथ ही बच्चे का वजन भी स्विमिंग के हिसाब से सही होना अनिवार्य शर्त मानी जाती है।
सेफ्टी इक्यूपमेंट की जागरूकता
इस बात की भी पूरी जानकारी लें कि बच्चों को स्विमिंग सीखने के लिए वहां फ्लोटर्स, आई ग्लास, ईयर प्लग, कैप, टॉवर और फ्लोटर जैसे सेफ्टी इक्यूपमेंट मौजूद हैं या नहीं। ये इक्यूपमेंट बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी स्विमिंग सीखने की प्रक्रिया को भी आसान बनाते हैं।
अनुभवी कोच
एक सही अनुभवी कोच स्विमिंग की जरूरी शर्तों में से एक है। जब भी पेरेंट्स स्विमिंग क्लास का पता लगाने जाएं तो उनकी ट्रेनिंग से लेकर सिखाने के तरीके की अच्छे से देख-परख करें। कोच के तैराकी करने के तरीके से इंप्रेस होने से बचें। कई बार जिसे तैराकी आती है, जरूरी नहीं कि वह सिखाता भी उतना ही अच्छा हो।
फर्स्ट एड की सुविधा
स्विमिंग से जुड़े सरकारी नियम कहते हैं कि हर स्विमिंग पूल में फर्स्ट एड और लाइफ सेविंग किट की सुविधा रखना जरूरी है। इनमें रेस्क्यू ट्यूब, लाइफ जैकेट, दवाइयां,सीपीआर मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, पट्टी, ड्रेसिंग और लोशन जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए।
सनस्क्रीन लगाएं
इंडोर स्विमिंग हो चाहे खुले आसमान के नीचे स्विमिंग करनी हो, हमेशा बच्चों को एक अच्छी क्वालिटी वाले सनस्क्रीन अप्लाई करके ही भेजें। स्विमिंग के दौरान सूरज की हानिकारक यूवी रेज सबसे ज्यादा त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं।
