Move to Jagran APP

बीमारियों से बचने के लिए किचन के इन चीज़ों को रोजाना जरूर करें साफ

सिंक के नीचे रेंगने वाले कीड़े और कॉकरोच रहते हैं जो सिंक पाइप के माध्यम से बर्तन और खाने को संक्रमित करते हैं। इससे बचने के लिए सिंक और सिंक के नीचे वाली जगहों को रोजाना साफ़ करें।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:03 AM (IST)
बीमारियों से बचने के लिए किचन के इन चीज़ों को रोजाना जरूर करें साफ
बीमारियों से बचने के लिए किचन के इन चीज़ों को रोजाना जरूर करें साफ

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। किचन को संभालना आसान काम नहीं है। इसके लिए कुशल गृहिणी बनने की जरूरत होती है। यह किसी चुनौती से कम नहीं है। रोजाना खाना बनाने से लेकर गंदे बर्तनों और किचन को साफ करना सामान्य बात है। हालांकि, किचन में कई ऐसी चीज़ें होती हैं, जिन्हें रोजाना साफ़ करना चाहिए। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

गैस स्टोव साफ़ करें 

जब भी आप खाना पकाते हैं तो गैस स्टोव पर कुछ न कुछ जरूर गिर जाता है। इससे न केवल दाग पड़ जाता है, बल्कि साफ नहीं करने पर जीवाणुओं का संक्रमण होने लगता है, जिससे डायरिया, टायफाइड, साल्मोनेला संक्रमण आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गैस स्टोव को रोजाना जरूर साफ़ करें। 

सिंक और सिंक के नीचे जरूर साफ़ करें 

सिंक के नीचे रेंगने वाले कीड़े और कॉकरोच रहते हैं, जो सिंक पाइप के माध्यम से बर्तन और खाने को संक्रमित करते हैं। इससे बचने के लिए सिंक और सिंक के नीचे वाली जगहों को रोजाना साफ़ करें। 

ओवन भी साफ़ करें 

लोग खाना पकाने अथवा खाना को गर्म करने के लिए ओवन और माइक्रोवेव का उपयोग करते हैं। अगर आप रोजाना ओवन को साफ़ नहीं करते हैं तो आपके इस्तेमाल से पनपे जीवाणु आपको बीमार कर सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुने गर्म पानी और नींबू की मदद से ओवन को साफ करें। इससे ओवन जल्दी साफ हो जाता है। 

किचन स्लैब को जरूर साफ़ करें

रोजाना सबसे अधिक किचन स्लैब का यूज़ होता है। इससे स्लैब सबसे अधिक गंदा भी होता है। इस गंदगी को दूर करने के लिए रोजाना किचन स्लैब को साफ़ करें। 

किचन तौलिए को भी साफ़ करें 

अधिकांश लोग खाना बनाते समय गर्म बर्तन को पकड़ने के लिए तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। यह रोजाना गंदा हो जाता है। इस गंदगी को रोजाना साफ करने से आप और आपका पूरा परिवार बीमारियों से दूर रह सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.