Move to Jagran APP

World Red Cross Day 2021: आज है विश्व रेड क्रॉस दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

World Red Cross Day 2021 बात साल 1859 की है। जब सोल्फेरिनो में भयंकर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में 40 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हो गई थी। घायल सैनिकों की दशा देखकर हेनरी ड्यूनेंट कल्पित हो उठे थे।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:34 AM (IST)
World Red Cross Day 2021: आज है विश्व रेड क्रॉस दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ था।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Red Cross Day 2021: आज विश्व रेड क्रॉस दिवस है। यह हर साल 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट (Henry Dunant) के जन्मदिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है। हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को  स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ था। विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मानवीय ज़िंदगी को बचाना और सेहतमंद रखना है। इसे पहली बार साल 1948 में मनाया गया था। हालांकि, विश्व रेड क्रॉस दिवस को आधिकारिक स्वीकृति साल 1984 में मिली। उस समय से यह हर साल मनाया जाता है। इस साल की थीम है "हम साथ में अजेय हैं"। आइए, विश्व रेड क्रॉस दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

loksabha election banner

विश्व रेड क्रॉस दिवस का इतिहास

बात साल 1859 की है। जब सोल्फेरिनो (इटली) में भयंकर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में 40 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हो गई थी। घायल सैनिकों की दशा देखकर हेनरी ड्यूनेंट कल्पित हो उठे थे। उस समय हेनरी ने गांव के लोगों के साथ मिलकर घायल सैनिकों की मदद कर उनकी जान बचाई थी। उन्हीं दिनों हेनरी ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ए मैमरी आफ सोल्फेरिनो था। इस किताब में हेनरी ने घायल सैनिकों की रक्षा करने के लिए सहायता समितियां बनाने का जिक्र किया था। इसके फलस्वरूप जिनेवा पब्लिक वेल्फेयर सोसायटी ने फरवरी 1863 में एक कमेटी की स्थापना की। इसी साल एक विश्व सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रास की स्थापना का प्रस्ताव पेशा किया गया, जिसे 1876 में अपनाया गया।

विश्व रेड क्रॉस दिवस का महत्व

विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। खासकर कोरोना काल में विश्व रेड क्रॉस का महत्व बढ़ गया है। इस महामारी को हराने के लिए रेड क्रॉस युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस संस्था से जुड़े लोग कोरोना से बचाव हेतु दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर बांट रहे हैं ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.