विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Mental Health day 2022: किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार विश्व मानसिक सेहत दिवस, जानें यहां

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 10 Oct 2022 08:20 AM (IST)

World Mental Health day 2022 ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ दुनियाभर में हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है जिसका ...और पढ़ें

World Mental Health day 2022: विश्व मानसिक सेहत दिवस इतिहास, महत्व व थीम
World Mental Health day 2022: विश्व मानसिक सेहत दिवस इतिहास, महत्व व थीम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Mental Health Day 2022: मानसिक सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से पूरी दुनिया 10 अक्टूबर का दिन वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) के रूप में मनाती है। कोरोना महामारी के बाद से मानसिक रोगों से जूझ रहे लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है और तो और बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। यूनिसेफ की 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में तकरीबन 14 फीसदी बच्चे भी अवसाद में जी रहे हैं। इस दिन को इतने बड़े स्तर पर मनाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों के बीच मानसिक सेहत के प्रति जागरूकता फैलाना है।

World Mental Health Day 2022: इतिहास

संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1992 में विश्व मानसिक सेहत दिवस (World Mental Health Day) मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाए जाने की सलाह साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने दी थी। विश्वस्तर पर इस दिन को मनाए जाने का मकसद लोगों को मानसिक सेहत के प्रति जागरुक करना है। इसे हर साल एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।

World Mental Health Day 2022 की थीम

हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है- 'मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को वैश्विक प्राथमिकता बनाएं' (Make Mental Health and Well-Being for All a Global Priority) 

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का महत्व

हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। कोविड- 19 महामारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसपर ध्यान नहीं देते। फिजिकल और मेंटल हेल्थ एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना दूसरे पहलू को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। बड़े-बूढ़े से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस प्रॉब्लम को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है। 

कैसे मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे

इस मौके पर दुनियाभर में मेंटल हेल्थ को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उनमें लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के तरीके बताए जाते हैं। साथ ही तनाव में जी रहे लोगों की समस्याओं को जानने के बाद उन्हें सही राह दिखाने का प्रयास किया जाता है।

Pic credit- freepik