Move to Jagran APP

World Bee Day 2020: क्यों मनाया जाता है मधुमक्खी दिवस, क्या है इस दिन का महत्व?

World Bee Day 2020 दिवस हमारे अस्तित्व यानी मधुमक्खियों और परागणकों के महत्व सतत विकास में उनके योगदान और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 09:36 AM (IST)
World Bee Day 2020: क्यों मनाया जाता है मधुमक्खी दिवस, क्या है इस दिन का महत्व?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Bee Day 2020: हर साल 20 मई, को पूरी दुनिया में 'विश्व मधुमक्खी दिवस' यानी World Bee Day 2020 मनाया जाता है। मधुमक्खिां, तितलियां, चमगादड़ और चिड़ियों जैसे परागणकों महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने, उनके सामने कई तरह के ख़तरों और विकास में उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाए जानें का फैसला लिया। 

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि यह दिवस हमारे अस्तित्व यानी मधुमक्खियों और परागणकों के महत्व, सतत विकास में उनके योगदान और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। आपको बता दें कि पहली बार 20 मई 2018 को ये दिवस मनाया गया था। 

क्यों मनाया जाता है ये दिन

मधुमक्खी और अन्य परागणकों जैसे तितलियों, चमगादड़ और हमिंग बर्ड का जीवन मानवीय गतिविधियों से ख़तरे में है। परागण कई खाद्य फसलों सहित कई पौधों के पुनरोत्पादन में सहायक होते हैं। यह दिवस 18वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का नेतृत्व करने वाले एंटोन जनसा (Antone Jansa) के जन्म दिन (20 मई) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

ध्यातव्य है कि स्लोवेनिया के बीकीपर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के सम्मुख 20 मई को प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे 7 जुलाई, 2017 को इटली में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के 40वें सत्र में अनुमोदित किया गया था।

क्या है इस को मनाने का उद्देश्य

विश्व मधुमक्खी दिवस पर लोगों को मधुमक्खी पालन, बागवानी और कृषि फसलों पर पर-परागण के महत्व की जानकारी दी जाती है। इस आयोजन में मधुमक्खी पालन और बाग़बानी के उत्पादों जैसे-शहद, रायल जैली, बी-पोलेन, प्रपोलिस और बी-वैक्स आदि के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी जाती है। यह आयोजन मधुमक्खी पालन, बागवानी एवं कृषि फसलों से जुड़े किसानों-व्यवसायियों के लिए लाभदायक माना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.