Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World AIDS Day 2022: इन कोट्स और स्लोगन के जरिए लोगों में वर्ल्ड एड्स डे पर फैलाएं जागरूकता

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 08:00 PM (IST)

    World Aids Day 2022 Quotes विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। उसके बाद से हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसकी पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने की थी।

    Hero Image
    World AIDS Day 2022: इन कोट्स और स्लोगन के जरिए लोगों में वर्ल्ड एड्स डे पर फैलाएं जागरूकता

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Aids Day 2022: हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को एड्स महामारी के प्रति जागरूक करना है। विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। उसके बाद से हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसकी पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने की थी। जानकारों की मानें तो साल 1987 में WHO ने पहली बार विश्व एड्स दिवस मनाया गया था। इस साल विश्व एड्स दिवस की थीम 'समानता' है। इस दिन दुनियाभर में सरकारी और गैर सरकारी संगठन 'एड्स से बचाव' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसमें एड्स महामारी के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इस मौके पर कोट्स और स्लोगन के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। आप भी इन कोट्स और स्लोगन का इस्तेमाल कर सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.

    न साथ रहने से और न ही छूने से एचआईवी फैलता है,

    यह बीमारी तो सिर्फ असावधानी से फैलता है।

    World AIDS Day 2022

    2.

    रिश्तों के प्रति रहे ईमानदार

    नहीं बनोगे एड्स के भागीदार।

    World AIDS Day 2022

    3.

    खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ,

    एड्स के बीमारी से पूरे परिवार को बचाओ।

    World AIDS Day 2022

    4.

    एड्स खत्म होगी जागरूकता फैलाने से,

    यह बढ़ता नहीं है एड्स पीड़ित को छूने से।

    World AIDS Day 2022

    5.

    खूबसूरत रहो! होशियार बनो! स्टाइलिश बनो!

    लेकिन, एचआईवी से दूर रहो!

    World AIDS Day 2022

    6.

    एचआईवी को अपना सबसे बुरा दुश्मन बनने दो,

    एड्स से लड़ो, अपना जीवन न खोएं, एचआईवी से दूर रहे।

    World AIDS Day 2022

    7.

    आओ मिलकर विश्व एड्स दिवस मनायें,

    लोगों में इस विषय के प्रति अलख जगायें।

    World AIDS Day 2022

    8.

    एचआईवी-एड्स के खिलाफ,

    हमें साथ मिलकर लड़ना है,

    इस जानलेवा बीमारी को,

    जड़ से उखाड़ फेंकना है।

    World AIDS Day 2022

    9.

    एड्स एक है जानलेवा बीमारी,

    इसको खत्म करना सबकी जिम्मेदारी।

    World AIDS Day 2022

    10.

    भ्रांतियां मिटा दो जमाने से,

    एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से।

    World AIDS Day 2022

    comedy show banner
    comedy show banner