Vat Savitri Vrat 2020: इस खास दिन की शुरूआत करें इन प्यार भरे विशेज के साथ
Vat Savitri Vrat 2020 महिलाएं भगवान विष्णु एवं यम देव को समर्पित यह पूजन अपने सौभाग्य को अखण्ड और अक्षुण्य बनाए रखने की कामना से करती हैं। ये व्रत बहुत ही फलदायी होता है।
हमारे धर्मग्रंथों में विवाहिता स्त्रियों द्वारा किए जाने वाले जिन व्रतों का उल्लेख मिलता है, वट सावित्री भी उनमें से एक है। ऐसी मान्यता है कि इसके अनुष्ठान से उनके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
Vat Savitri Wishes in Hindi
आर्शीवाद बड़ों का,
प्यार पति का,
दुआएं सबकी,
करुणा मां की,
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज मुझे आपका खास इतंजार है,
ये दिन है वट सावित्री व्रत का,
आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
न जाने क्यूं रह-रह के,
एक बात हमें बहुत सताती है,
वट सावित्री करती है तुम्हारी बीवी
उम्र हमारी क्यूं बढ़ जाती है।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
दिल खुशियों का आशियाना हैं,
इसे दिल में बसाए रखना
पत्नी रखती है व्रत आपके लिए
आप भी उन्हें जिंदगी भर हंसाए रखना।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।
वट सावित्री का पावन व्रत,
आपके लिए मैंने किया है,
क्योंकि आप ही के प्रेम और
सामान ने जीवन को नया रंग दिया है।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।
आए तो संग लाए खुशियां हजार,
हर साल मनाएं हम यह त्योहार,
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ,
दे जाए उम्र तुम्हें हजार-हजार साल,
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
व्रत वट सावित्री का है बहुत ही मधुर प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो मांग में सिंदूर,
हर जनम में आपका साथी कभी न हो दूर।
आज का दिन बड़ा खास है,
आप के आने की आस है,
थोड़ी भूख और थोड़ी प्यास,
आप नहीं बस आपका एहसास है
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
जब तक ना देखे चेहरा आप का,
ना सफल हो यह त्यौहार हमारा,
जल्दी आओ दिखा दो अपनी सूरत,
और कर दो वट सावित्री व्रत सफल हमारा
वट सावित्री व्रत का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, महासती सावित्री ने अपने पति सत्यवान को इसी व्रत-पूजा के प्रभाव से यम-लोक से पुन: पृथ्वी पर ले आई थीं। महिलाएं भगवान विष्णु एवं यम देव को समर्पित यह पूजन अपने सौभाग्य को अखण्ड और अक्षुण्य बनाए रखने की कामना से करती हैं। इस वर्ष यह वट सावित्री व्रत कल शुक्रवार को पड़ रहा है।