यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guru Purnima 2023 Gifts: गुरु पूर्णिमा पर टीचर्स को देने के लिए यूजफुल और बेस्ट हैं ये गिफ्ट्स
Guru Purnima 2023 Gifts आज यानी 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। यह दिन अपने गुरुओं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Guru Purnima 2023 Gifts: गुुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 3 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है। यह दिन अपने गुरु को याद करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, वैसे तो इसके लिए कोई एक दिन काफी नहीं, क्योंकि जीवन में हर पड़ाव पर शिक्षकों की दी गई शिक्षा बहुत काम आती है। शास्त्रों में कहा गया है कि गुरुओं का स्थान देवी-देवताओं से भी ऊंचा है। गुरु के बिना किसी लक्ष्य को पाना आसान नहीं होता।
गुरु पूर्णिमा का पर्व महाभारत, भगवद गीता, चार वेदों और अन्य धार्मिक ग्रंथों के रचयिता महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर वेद व्यास जी का जन्म हुआ था और इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान शिव ने सप्तर्षियों (अपने शिष्यों) को योग के सात बुनियादी रूपों के बारे में बताया था। इसी दिन भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था और यही वो दिन था जब चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर ने गौतम स्वामी को अपना पहला शिष्य बनाया था। तो कई मायनों में गुरु पूर्णिमा का दिन खास है।
गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने प्रिय गुरुजनों को याद करते हैं, उनसे मिलने जाते हैं। मिलना पॉसिबल नहीं तो कॉल, मैसेज करते हैं और कुछ लोग उन्हें गिफ्ट्स भी देते हैं। अगर आप भी अपने प्रिय गुरु को इस मौके पर गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो यहां से ले सकते हैं इसके आइडियाज़।
किताबों
किताबों से बेहतर कोई दूसरा साथ हो ही नहीं सकता और शिक्षकों के लिए तो इससे बेहतरीन कोई दूसरा गिफ्ट नहीं हो सकता, तो क्यों न इस बार गिफ्ट में कोई ऐसी किताब दें, जो उनके रुचि की हों, जैसे- घूमने-फिरने से जुड़ी, नई तकनीकों से जुड़ी, खानपान की विशेषताओं से भरी। बस आपको उनके इंटरेस्ट के बार में पता होना चाहिए।
ट्रांसलेटर
अगर आपके टीचर अकसर विदेश यात्राएं करते हैं, तो उन्हें आप एक डिजिटल लैंग्वेज ट्रांसलेटर दे सकते हैं, जिसका इस्तेमाल वो अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कर पाएंगे। ये वाकई बहुत युजफुल गिफ्ट है।
स्टेशनरी ऑर्गनाइज़र
इसकी जरूरत लगभग हर टीचर और बच्चे को होती है, जो ये भी एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है उनके लिए। इससे वो अपनी सारी स्टेशनरी को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे।
इसके अलावा कॉफी मग, पेन या पेन होल्डर, लैपटॉप बैग, वॉलेट जैसी और भी कई चीज़ें हैं, जो उनके काम की हैं।
Pic credit- freepik
