Move to Jagran APP

Christmas Decor Ornaments: ये 8 ऑर्नामेंट्स बनाएंगे आपकी क्रिसमस ट्री को और भी खूबसूरत!

Christmas Decor Ornaments हर साल क्रिसमस की शुरुआत घर में क्रिसमस ट्री व लाइट्स और दरवाज़े पर रेथ को लगाकर की जाती है। ये साल का वो समय होता है जब सभी लोग मिलते हैं और ईसा मसीह के जन्म के जश्न मनाते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 07:57 AM (IST)
Christmas Decor Ornaments: ये 8 ऑर्नामेंट्स बनाएंगे आपकी क्रिसमस ट्री को और भी खूबसूरत!
ये 8 ऑर्नामेंट्स बनाएंगे आपकी क्रिसमस ट्री को और भी खूबसूरत!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Christmas Decor Ornaments: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसका ठंड आते ही हर उम्र के लोगों को इंतज़ार रहता है। ये त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है और इसी के साथ हवाओं में ख़ुशी और हंसी को महूसस किया जा सकता है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है और इसकी शुरुआत घर में क्रिसमस ट्री व लाइट्स और दरवाज़े पर रेथ को लगाकर की जाती है। ये साल का वो समय होता है जब सभी लोग मिलते हैं और ईसा मसीह के जन्म के जश्न में साथ में कैरल्स गाते हैं, लज़ीज़ खाना और प्लम केक खाते हैं। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग आपस में मिल तो नहीं पाएंगे लेकिन वे अपने परिवार के साथ इस दिन को ख़ास ज़रूर मना सकते हैं।

loksabha election banner

अगर आप भी इस त्योहार को मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपनी ट्री को सजाने का काम भी शुरू कर देना चाहिए। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए रेथ और मोज़ों से लेकर घंटी, स्ट्रीमर और स्टार तक, ऐसे कई ऑर्नामेंट्स होते हैं जिनसे आप अपनी ट्री को खूबसूरती से सजा सकती हैं। क्योंकि क्रिसमस का त्योहार ठंड के दिनों में आता है, इसलिए ट्री को पाइन कोन्स, स्नोबॉल और रुई से भी सजाया जाता है। 

हम आपको आज बता रहे हैं ऐसे ऑर्नामेंट्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपनी क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं।

फैरी लाइट्स

क्रिसमस और ईसा मसीह दोनों ही रौशनी के प्रतीक हैं। आप अपनी क्रिसमस ट्री पर फैरी लाइट्स लगा सकते हैं। इसमें आपको रंगबिरंगी या फिर पीली रंग की लाइट्स मिल सकती हैं।  

रिब्बन

अगर क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आपके पास फैरी लाइट्स नहीं हैं तो आप इनकी जगह रंगबिरंगे रिब्बन्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी ट्री एक बड़े गिफ्ट की तरह दिखेगी। बाज़ार में आपको कई तरह और आकार के रिब्बन्स मिल जाएंगे। इनसे आप बो बना सकते हैं और स्टाइलिश तरीके से टाई कर सकते हैं।

पिन कोन्स

पिन कोन्स आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं, हालांकि ये बाज़ार में भी उपलब्ध होते हैं। पिन कोन्स को हमेशा से सर्दियों और त्योहार से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसे क्रिसमस पर सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

रुई

अगर आपको क्रिसमस ट्री पर स्नोफॉल का लुक देना है, तो इसके लिए रुई का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको रुई के कुछ हिस्से करने हैं और टहनियों पर लगाने हैं। 

मोज़े

मोज़ों को भी क्रिसमस ट्री पर सजाया जाता है। रेथ पर लटकाने के लिए इन्हें ट्री पर भी टांगा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सैन्टा क्लास आधी रात में आकर इन मोज़ों में ही आपके लिए तोहफे छोड़ कर जाते हैं। 

स्टार्स, स्नोबॉल्स और घंटी

ट्री के लिए स्टार्स, स्नोबॉल्स और बेल्स आप ऑर्नामेंट्स हैं। सजावट के लिए ये आपको कई तरह के साइज़ में मिल जाएंगे। ये ऑर्नामेंट्स न सिर्फ खूबसूरत लगते हैं बल्कि आपकी क्रिसमस ट्री पर चार चांद भी लगाते हैं। इनमें स्टार्स ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक होते हैं। वहीं, स्नोबॉल बर्फ को दिखाने के लिए सजाए जाते हैं। घंटियां भी क्रिसमस का ही प्रतीक हैं। सैन्टाक्लॉस के हाथों में आप हमेशा घंटी देखेंगे।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.