Diwali 2019 Rangoli Designs: इस दिवाली ट्राइ करें ये 7 खूबसूरत रंगोली, देखते ही रह जाएंगे पड़ोसी!
Diwali 2019 Rangoli Designs रोशनी के इस त्योहार में रंगोली भी सभी के घरों में खास होती हैं। इस दिन सभी के घरों के आगे तरह-तरह की रंगोली देखने को मिलती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2019 Rangoli Designs: देश का सबसे बड़ा त्योहार यानी दिवाली बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। रोशनी का ये त्योहार इस बार 27 अक्टूबर को देश भर में बड़े धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन के लिए सभी लोग महीनों पहले तैयारी शुरू कर देते हैं। घर की साफ सफाई से लेकर सजावट, नए कपड़े और खाने-पीने की तैयारी के बाद अब सभी को रविवार के दिन का इंतज़ार है। दिवाली पर लाइट्स, दिये और मिठाइयों के अलावा रंगोली भी काफी खास मानी जाती है।
इस त्योहार में खास होती हैं सभी के घरों के आगे बनी रंगोलियां। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरह की रंगोली बनाने का रिवाज है। कुछ लोग पैंट से, तो कुछ रंगबिरंगे पाउडर तो कुछ लोग फूलों से रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी करते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं तरह-तरह की रंगोलियों के बारे में, जिसे आप भी आसानी से अपने घर के दरवाज़े पर बना सकती हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
रंगोली, संस्कृत शब्द रंगावली से बना है। इसे प.बंगाल में अल्पना के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इसे सिर्फ तीज-त्योहारों पर ही नहीं बल्कि घर की पूजा और शुभ अवसरों पर भी बनाया जाता है। माना जाता है कि रंगोली को घर के दरवाजे पर देखकर भगवान और मेहमान दोनों खुश हो जाते हैं। रंगोली को उनके स्वागत के लिए ही बनाया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।