ऑनलाइन जबरदस्त बिक रही हैं ये 5 बुक्स, इनको पढ़ने से बदल जाएगी आपकी लाइफ
हम आपको बता रहे हैं ऐसी किताबों के बारें में जो कि ई-कामर्स साइट अमेजन पर टॉप 5 में बनी हुई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। किताबें हमारे जीवन में महत्वपूर्ण रोल अदा करती हैं। ये हमें सभ्य बनाने के साथ ही साथ ज्ञान से अवगत कराती हैं। किताबों के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। किताबों की सबसे अच्छी बात है कि ये हमारा सही मार्गदर्शन करती है। इसी कारण से लाइफ के डिसीजन लेने में आसानी होती है। किताबों से मनोरंजन भी खूब होता है। डिजिटल के युग में भी किताबों की महत्ता कम नहीं हुई है। अब आपके पास सुविधा है कि किताब को लेकर तो पढ़ ही सकते है, इसके साथ ही अपने डिवाइस पर भी मनपसंद किताब आपको मिल जाती है। ऑनलाइन किताब को खरीदने का फायदा ये है कि आपको बहुत ज्यादा टाइम खर्च नहीं करना पड़ता है। अपने डिवाइस के चंद क्लिक्स से आपको मनपसंद किताब मिल जाती है।
सच्चे अर्थों में कहे तो किताबें हमारी सच्ची दोस्त होती हैं। आप दूसरो को किताबें गिफ्ट करके ज्ञान की गंगा को बहा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी किताबों के बारें में जो कि ई-कामर्स साइट अमेजन पर टॉप 5 में बनी हुई हैं।
1. रावणः एनिमी ऑफ आर्यावर्त - इस किताब के लेखक अमीष हैं। उन्होंने आईआईएम कोलकाता से एजुकेशन लेने के बाद वे बैंकर बन गए लेकिन उनका मन बैंक के काम में रमा नहीं। इसके बाद बेस्ट सेलिंग लेखक के रूप में उन्होंने समाज में अपनी पहचान बनाई है। अमीष की किताबों की अब तक 50 लाख से भी ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। उनकी किताबें अब तक 19 भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है। ये किताब 223 रुपये की पेपरबैक में मिल रही है जबकि किंडल एडिशन के लिए आपको सिर्फ 211 रुपये खर्च करने होगे।
2. द पॉवर ऑफ सबकॉनसिस- ये किताब जोसेफ मर्फी ने लिखी है। इस किताब में मनोविज्ञान के गूढ़ रहस्यों को काफी आसान भाषा में बताया गया है। इसमें मन की शक्तियों के बारे में चर्चा की गई है। जोसेफ मर्फी अमेरिका के प्रख्यात लेखक हैं। ये किताब पेपरबैक में 70 रुपये में मिल रही है। इसका किंडल एडिशन केवल 38 रुपये में उपलब्ध है।
3. वर्ड पॉवर मेड इजी- ये एक शानदार किताब है। इस किताब से आपकी अंग्रेजी शब्दार्थ की समझ काफी बढ़ जाएगी। ये गैर-अंग्रेजी भाषी लोग के लिए शानदार बुक है। जो पाठक अंग्रेजी भाषा सीखने के इच्छुक हैं, वे इसके जरूर पढ़ें। ये किताब पेपरबैक में 98 रुपये की मिल रही है, वहीं इसका किंडल एडिशन 79 रुपये में उपलब्ध है। इस बुक के लेखक नोरमैन लुईस हैं जो कि काफी विख्यात हैं।
4. थिंक एंड ग्रो रिच- इस बुक को नेपोलियन हिल ने लिखा है। ये किताब किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने वालों को प्रोत्साहित करती है। इस किताब से जरिए लोग सिर्फ अमीर नहीं बने हैं बल्कि उन्होंने अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है। नेपोलियन हिल की मृत्यु तक दो करोड़ प्रतियां बिक चुकी थी, अब भी लगातार ये किताब बिक रही है। ये बुक 79 रुपये में पेपरबैक में उपलब्ध है जबकि किंडल एडिशन के लिए आपको कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा।
5. द 5 AM क्लबः ओन योर मोर्निंग, इलेवेट योर लाइफ- इस किताब को बेस्ट सेलर रोबिन शर्मा ने लिखा है। इस किताब से आपके जीवन मेंसकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा। दरअसल इसमें बताया गया है कि सुबह जल्द उठने से कैसे चीजें बदलती हैं। पेपरबैक में ये बुक 183 रुपये में मिल रही है जबकि किंडल एडिशन 99 रुपये में उपलब्ध है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप