Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jul 2017 05:05 PM (IST)

    स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग गॉटहार्ड से ट्रेन की आवाजाही हाल में शुरू हो गई। यह सुरंग 57 किमी. लंबी और 2.3 किमी. गहरी है। आइए जानते हैं इंजीनियरिंग के इस हैरतअंगेज कारनामे के बारे में...

    दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग

    स्विट्जरलैंड में स्थिति 57 किमी. लंबी गॉटहार्ड बेस टनल आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस सबसे लंबी रेल टनल को बनाने में करीब 17 साल लगे और इस पर 80 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं...

    दुनिया की कुछ लंबी रेलवे-सड़क सुरंग

    1. गॉटहार्ड टनल, स्विट्जरलैंड, लंबाई 57 किमी.

    2. सीकान टनल, जापान लंबाई 53.9 किमी.

    3. चैनल टनल, इंग्लिश चैनल में बनी, लंबाई 50.5 किमी.

    4. युलहियोन टनल, दक्षिण कोरिया, 50.3 किमी.

    5. लोत्चबर्ग बेस टनल, स्विट्जरलैंड, लंबाई 34.5 किमी.

    6. न्यू गुआनजियाओ टनल, चीन, 32.645 किमी.

    7. ग्वादररामा टनल, स्पेन, 28.4 किमी.

    सपना हुआ पूरा

    गॉटहार्ड बेस टनल बनाने की कल्पना 1947 में सबसे पहले स्विस इंजीनियर कार्ल एडवर्ड ग्रुनर ने की थी। लेकिन इसके बनाने की शुरुआत वर्ष 1999 से हो सकी।

    तकनीक का जादू

    गॉटहार्ड प्रोजेक्ट सुरंग आधुनिक तकनीक की वजह से संभव हो सका। इसकी मुख्य ड्रिलिंग मशीन 410 मीटर लंबी, यानी फुटबॉल के चार मैदानों से भी बड़ी थी।

    क्या है खासियत...

    - गॉटहार्ड बेस टनल से प्रतिदिन 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेनें गुजरेंगी। ट्रैक पर ट्रेन 200 किमी./घंटे की स्पीड से दौड़ सकेगी। यह आल्प्स पहाड़ के 2.3 किमी. नीचे बनी है।

    - पहाड़ के ऊपर का तापमान जीरो डिग्री व सुरंग के अंदर का तापमान 46 डिग्री रहता है। सुरंग के ट्रैक के स्लैब को बनाने के लिए 125 मजदूरों ने 43800 घंटों तक काम किया।

    -ज्यूरिख से नॉर्थ इटली के मिलान के बीच अब 2 घंटे चालीस मिनट का समय लगेगा। यह पहले के मुकाबले एक घंटे कम होगा।

    भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग

    पीर पंजाल टनल देश की अब तक की सबसे लंबी रेलवे टनल है। यह करीब 11 किमी. लंबी है, जो जम्मू-कश्मीर में बनाई गई है। यह काजीकुंड से बनिहाल तक बनी है। मणिपुर, इंफाल में 11.5 किमी. की टनल बनाई जा रही है। वैसे, भारतीय रेलवे की ओर से प्रस्तावित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर सबसे लंबी सुरंग बनने जा रही है। यह 15.1 किलोमीटर लंबी होगी। बताया जा रहा है कि यह देश की सबसे लंबी रेल सुरंग होगी। इसे सौद से जनासू के बीच बनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    READ: कैसे आया था एटीएम का आइडिया