विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Teachers Day 2022: अपने गुरुजनों को वॉट्सएप, फेसबुक पर इन प्यार भरे मैसेजेस से करें 'टीचर्स डे' विश

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2022 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2022 10:07 AM (IST)

Happy Teachers Day 2022 5 सितंबर का दिन भारत में टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। शिक्षकों का ...और पढ़ें

Happy Teachers Day 2022: शिक्षकों को इन मैसेज से दें टीचर्स डे की शुभकामनाएं
Happy Teachers Day 2022: शिक्षकों को इन मैसेज से दें टीचर्स डे की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Teachers Day 2022: माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं जो हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा को ग्रहण कर हम अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। सितंबर महीने की 5 तारीख का दिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। जिसकी शुरुआत 5 सितम्बर 1962 से हुई थी। बच्चों के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन वो अपने प्रिय शिक्षकों का अलग-अलग तरीकों से धन्यवाद करते हैं। उनके लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और गिफ्ट्स भी देते हैं। इसके अलावा आप उन्हें टेक्स्ट, वॉट्सएप और फेसबुक पर भी मैसेजेस भेजकर इन दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Teacher's Day Wishes in Hindi

1. सही क्या है, गलत क्या है,

ये सबक पढ़ाते हैं आप,

झूठ क्या है और सच क्या

ये बात समझाते हैं आप,

जब सूझता नहीं कुछ भी

राहों को सरल बनाते हैं आप।

Happy Teacher day

2. गुमनामी के अंधेरे में था

पहचान बना दिया

दुनिया के गम से मुझे

अनजान बना दिया

उनकी ऐसी कृपा हुई

गुरु ने मुझे एक अच्छा

इंसान बना दिया।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

3. गुरूदेव के श्रीचरणों में,

श्रद्धा सुमन संग वंदन,

जिनके कृपा नीर से,

जीवन हुआ चंदन,

धरती कहती, अंबर कहते,

कहती यही तराना,

गुरू आप ही पावन नूर हैं

जिनसे रौशन हुआ जमाना।

मेरा नमन हर शिक्षक को !

4. माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं,

विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है

जिससे भी कुछ सिखा हैं हमने,

हमारे लिए हर वो शख्स गुरु हैं

Happy Teachers Day

5. साक्षर हमें बनाते हैं,

जीवन क्या है समझाते हैं,

जब गिरते हैं हम हार कर

तो साहस वही बढ़ाते हैं,

ऐसे महान व्यक्ति ही शिक्षक कहलाते हैं।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,

जो करता है वीरों का निर्माण।

जो बनाता है इंसान को इंसान,

ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

7. दिया ज्ञान का भण्डार हमें

किया भविष्य के लिए तैयार हमें

हैं आभारी उन गुरुओं के हम

जो किया कृतज्ञ अपार हमें

मेरे जीवन में आने वाले हर एक शिक्षक को शत-शत नमन।

तो आप भी कर सकते हैं इन मैसेजेस से अपने गुरुओं को धन्यवाद।  

Pic credit- freepik