तपती गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाएंगे घर में बनने वाले ये 4 टेस्टी मॉकटेल्स
अलग-अलग तरह के फलों से तैयार इन ड्रिंक्स को पीने के बाद तपती गर्मियों में भी आपको ठंडक का एहसास होगा। तो आइए जानते हैं कुछ टेस्टी मॉकटेल्स बनाने के तरीके।
गर्मियां शुरू होते ही ठंडे की चाहत होने लगती है। कुदरत ने भी मौसम में रंग घोलने के लिए तरह-तरह के फल हमें दिए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। दिन भले कितना ही गर्म हो, आप चाहें तो ठंडे रस भरे मॉकटेल्स से तन-मन को ठंडक व ताजगी का एहसास दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में..
1. लवर्स च्वॉइस
सामग्री
100 मिली फ्रोजन ऑरेंज और मैंगो जूस कंसेट्रेट, 100 मिली फ्रोजन लेमनेड कंसेट्रेट, 1 कप अनानास का रस, 200 मिली ड्राई जिंजर एल, 1-2 स्कूप वनीला आइसक्रीम, बर्फ के टुकड़े
विधि
सभी जूस को आइसक्रीम के साथ मिलाकर फ्रिज में रखें।
सर्व करने से पहले इसमें ठंडा जिंजर एल और बर्फ मिलाएं।
2. प्लश पर्पल ग्रेप स्मूदी
सामग्री
2 कप बीज निकाले हुए काले अंगूर, 1 कप दही, 1 कप बादाम का दूध, 4 टेबल स्पून चीनी (या स्वादानुसार), बर्फ के टुकड़े या क्रश्ड आइस (बर्फ का चूरा)
विधि
अंगूर और दही को एक साथ ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें। स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसमें बादाम का दूध उड़ेलें और दोबारा ब्लेंड करें।
बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
3. हनी ड्यू स्मूदी
सामग्री
1 कप हनीडिऊ चंक्स, 1 मध्यम आकार का संतरा, 1/2 मध्यम आडू बीज निकाला हुआ, 1/2 कप अनन्नास के टुकड़े, 1 कप बर्फ के टुकड़े
विधि
संतरा, आडू, अनानास और हनीडिऊ चंक्स को एक साथ मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करें।
ब्लेंडर की स्पीड पहले धीमी रखें। फिर धीरे-धीरे तेज करें।
45 सेकेंड तक ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण एक सार न हो जाए। ग्लास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
4. मैंगो पना
1 कच्चा आम, ठंडा पानी, इलायची पाउडर, स्वादानुसार चीनी
विधि
1-2 ग्लास पना बनाने के लिए एक बड़ा कच्चा आम लें और उसे उबाल लें।
पानी से निकालकर छिलका उतार लें।
बीज निकालकर गूदे के अच्छी तरह मसल लें और छानें।
इतना ठंडा पानी मिलाएं कि मिश्रण पतला हो जाए।
चीनी व इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह घोलें।
ग्लास में डालकर सर्व करें।