Move to Jagran APP

Recipes For Iftar Party: इफ्तार पार्टी में बनाना चाहते हैं कुछ अलग और स्वादिष्ट, तो ट्राई करें ये नॉनवेज डिशेज

Recipes For Iftar रमजान का पाक महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। इस दौरान शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। अगर आप भी इफ्तार पार्टी के लिए बढ़िया पकवान खोज रहे हैं तो कश्मीरी वाज़वान की नॉनवेज रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Sun, 26 Mar 2023 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 01:57 PM (IST)
Recipes For Iftar Party: इफ्तार पार्टी में बनाना चाहते हैं कुछ अलग और स्वादिष्ट, तो ट्राई करें ये नॉनवेज डिशेज
इफ्तार में बनाएं ये नॉन वेज रेसिपीज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Recipes For Iftar Party: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। 24 मार्च से शुरू हुआ यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद पवित्र होता है। रमजान का महीना कभी 29 दिन तो कभी 30 दिन का होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। इफ्तार के दौरान आमतौर पर खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। साथ ही लोग इस दौरान एक-दूसरे के साथ इफ्तारी करते हैं। अगर आप भी इफ्तारी के लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट पकवान ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी कश्मीरी वाज़वान नॉन वेज रेसिपीज के बारे में, जिसे आप अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

loksabha election banner

आब गोश्त

अगर आप एक ही तरह का गोश्त खा-खाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार दूध में बने मटन को ट्राई कर सकते हैं। कश्मीरी दावत में दूध से बने इस मटन को आब गोश्त कहा जाता है। इसे दूध और मटन से बनाया जाता है, जिसे नॉनवेज लवर काफी पसंद करते हैं।

रोगन जोश

अगर आप इफ्तारी में कश्मीरी वाज़वान की रेसिपी शामिल करना चाहती हैं, तो इसके लिए रोगन जोश एक बढ़िया विकल्प होगा। मटन से तैयार यह व्यजंन थोड़ा तीखा जरूर होता है, लेकिन अगर आप एक बार इसका स्वाद चख लेंगे, तो अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। रोगन जोश को आमतौर पर चावल के साथ खाया जाता है।

मटन सीख कबाब

कश्मीरी वाज़वान में कई सारी नॉनवेज रेसिपीज शामिल हैं, जिन्हें आमतौर पर कश्मीरी शादियों के पारंपरिक भोजन के रूप में बनाया जाता है। इन्हीं व्यंजनों में से एक मटन सीख कबाब बेहद स्वादिष्ट पकवान है, जिसे कश्मीरी शाही अंदाज में तैयार किया जाता है।

मटन यखनी

मटन यखनी कश्मीर की एक मशहूर नॉन वेज डिश है। यह डिश दुनियाभर में काफी चाव से खाया जाता है। कश्मीरी वाज़वान में शामिल इस डिश को खास कश्मीरी देसी अंदाज में पकाया जाता है। इसके लाजवाब स्वाद की वजह से आप इसे अपने इफ्तार में शामिल कर सकते हैं।

गोश्तबा

गोश्तबा भी एक मशहूर कश्मीरी वाज़वान व्यंजन है, जिसमें मिंस्ड चिकन और मटन की बॉल्स बनाई जाती हैं और फिर उन्हें यखनी में पकाया जाता है। कश्मीरी शादियों में यह डिश जरूर शामिल की जाती है। आप इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार कर इफ्तारी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

रिस्ता

रिस्ता भी कश्मीरी वाज़वान का एक मशहूर पकवान है। इसे बनाने के लिए मटन की बॉल्स को तैयार कर मसालों में पकाया जाता है। यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है, इसका स्वाद उतना ही बेहतरीन है।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.