Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2022: ये 5 बातें बनाती हैं भाई-बहनों के रिश्ते को मज़बूत

Raksha Bandhan 2022 भाई-बहनों का रिश्ता बेहद खास होता है। एक दूसरे की उपलब्धियों पर हौसलाअफज़ाई करने से लेकर सालों तक दूर होते हुए भी करीब रहना। आज रक्षाबंधन के मौके पर जानते हैं कि किस तरह इस रिश्ते को मज़बूत रखा जा सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 02:10 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: ऐसे बनाएं अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते को मज़बूत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन का खास दिन पूरी तरह से भाई-बहनों को समर्पित होता है। रक्षा बंधन भाई-बहनों द्वारा साझा किए गए प्यार का जश्न मनाता है और कैसे वे जीवन भर एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं। भाई-बहन एक दूसरे के बेस्टफ्रेंड होते हैं। बचपन से लेकर प्यार और नफरत की रिश्ता शेयर करते हैं। बचपन से साथ रहने की वजह से यह रिश्ता काफी मज़बूत हो जाता है।

loksabha election banner

बुरे-बुरे दिन से लेकर खुशी से भरे दिन तक, हमारे भाई-बहन हमेशा हमारे साथ रहते हैं। वे हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, सबसे बुरे दुश्मन, लेकिन फिर भी परिवार में सबसे करीबी होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, आपस में दूरियां आने लगती हैं। इस रक्षा बंधन पर, आइए जाने कि हम अपने भाई-बहनों के साथ अपने संबंधों को मज़बूत कैसे रख सकते हैं।

1. उनकी कदर करें

समय के साथ हमारे भाई-बहन एक शानदार इंसान बन जाते हैं- वे दयालू होते हैं, सहानुभूति रखते हैं और सफल होते हैं। वे जो हैं उसके लिए उन्हें महत्व देना और उनकी हौसलाअफज़ाई करना ज़रूरी होता है।

2. संपर्क में रहें

उनके बीच भले ही अलग-अलग शहरों में रहने की वजह दूरी आ गई हो, लेकिन वास्तव में उनके कोई नहीं आ सकता और आना भी नहीं चाहिए। आप अगर अपने भाई-बहनों से दूर हैं, तो भी संपर्क बनाए रखें और एक दूसरी की ज़िंदगी का हिस्सा रहें।

3. मतभेद सबके बीच होते हैं

मतभेद और लड़ाई हो सकती है- जो हर रिश्ते की आम बात है। लेकिन हमें दुश्मनी नहीं पालनी चाहिए और ऐसी चीज़ों को भुला देना चाहिए। मतभेदों को समझें और उन्हें स्वीकार करें। कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता।

4. खुशनुमा रिश्ता बनाएं

अपने भाई-बहनों के साथ नरम और सुखद रिश्ता बनाए रखें। ताकि जब आप एक दूसरे से मिलें तो उन्हें कम्फर्ट और अच्छा लगे।

5. बात करने के लिए तैयार रहें

हम में से ज़्यादातर लोग मतभेद होने पर लोगों से बातचीत बिल्कुल बंद कर देते हैं। ऐसा करने से हमारे रिश्ते बिल्कुल ख़त्म हो जाते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि बातचीत करें, चर्चा और दृष्टिकोण के लिए खुला दिमाग रखें। इससे आपके भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता सुधरेगा।

6. पार्टनर के साथ भाई-बहनों को भी अहमियत दें

एक समय ऐसा आता है जब हम सभी को अपना पार्टनर मिल जाता है। हालांकि, ऐसे में अपने भाई-बहनों को न भूलें और उनको भी उतना ही सपोर्ट दें, जितना अपने भाई-बहनों को देते हैं।

Picture Courtesy: Pexels

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.