विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Queen Elizabeth: क्वीन एलिज़ाबेथ हर रोज़ पीती थीं ये 4 तरह की ड्रिंक्स!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 01:37 PM (IST)

Queen Elizabeth 8 सितंबर को महारानी एलिज़ाबेथ के गुज़र जाने के बाद लोग उन्हें अलग-अलग तरह से याद कर रहे ...और पढ़ें

Queen Elizabeth: ये थीं क्वीन एलिज़ाबेथ की पसंदीदा 4 ड्रिंक्स!
Queen Elizabeth: ये थीं क्वीन एलिज़ाबेथ की पसंदीदा 4 ड्रिंक्स!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Queen Elizabeth: आम लोगों की हमेशा से शाही खानदान की लाइफस्टाइल, उनकी पसंद और आदतों के बारे में पढ़ने या जानने में दिलचस्पी रही है। फिर चाहे यह जानकारी प्रिंसेज़ डायना के बारे में किंग चार्ल्स, उनके बच्चों या फिर क्वीन एलिज़ाबेथ के बारे में।

इसी साल 8 सितंबर को महारानी एलिज़ाबेथ के गुज़र जाने के बाद से, हर दिन लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी दौरान उनके बारे में एक और दिलचस्प बात सामने आई है! क्वीन एलिज़ाबेथ की ड्रिंक्स की आदत आपको चौंका सकती है।

आपको बता दें कि महारानी रोज़ाना दिन में 4 कॉकटेल्स लेती थीं। उनकी पसंदीदा चार कॉकटेल्स वह रोज़ खाने से पहले और खाने के बाद लिया करती थीं। पूर्व शाही खानसामा डैरन मैक्ग्रैडी ने बताया कि महारानी एलिज़ाबेथ अपनी पहली ड्रिंक दोपहर के खाने से कुछ देर पहले लेती थीं। यह ड्रिंक जिन और डुबोनेट से बनी होती थी, जिसमें एक नींबू का स्लाइस और खूब सारी बर्फ होती थी। क्वीन अपनी इस ड्रिंक का भरपूर आनंद उठाती थीं।

दोपहर के खाने के बाद महारानी चॉकलेट का एक छोटा-सा तुकड़ा और एक गिलास वाइन लेती थीं। महारानी एलिज़ाबेथ की कज़िन मार्ग्रेट रॉड्स ने खुलासा किया कि वह ड्राई जिन मार्टिनी कभी शौक़ीन थीं। क्वीन एलिज़ाबेथ की दिन की आखिरी ड्रिंक होती थी शैम्पेन, जो वह रात में सोने से पहले लेती थीं। इन चार ड्रिंक्स को एलीगेंस और क्लास का प्रतीक माना जा रहा है!

सिर्फ इतना ही नहीं, महारानी को खास तरह का केक भी पसंद था, जो खास उनके लिए बकिंघम पैलेस के शेफ द्वारा बनाया जाता था। वह रोज़ चॉकलेट बिस्किट केक का एक स्लाइस खाती थीं। यहां तक कि जब वह सफर कर रही होती थीं, तो वह अपने साथ एक सीनियर शेफ को भी साथ ले जाती थीं। ताकि उनके पसंदीदा स्नैक मिस न हो जाएं।

Picture Courtesy: Instagram