Move to Jagran APP

National Youth Day: दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी में भारत है नंबर 1

National Youth Day दुनिया में सबसे ज्यादा यूथ पावर आज हिंदुस्तान में है। दुनिया का हर पांचवां यंगस्टर भारतीय है। इन्हीं यंगस्टर्स की बदौलत दुनिया की 13 बड़ी इकोनॉमीज में भारत की विकास दर बीते पांच सालों में तीसरे नंबर पर रही है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 09:45 AM (IST)
National Youth Day: दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी में भारत है नंबर 1
खुशी से हवा में छलांग लगाते युवा

भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। आंकड़ों के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। यहां तक कि चीन भी उससे पीछे है। यूएनडीपी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में 121 करोड़ युवा हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 21 परसेंट भारतीय हैं, वहीं दुनिया की 779 करोड़ आबादी में 16 परसेंट यूथ पॉपुलेशन। कुल यूथ पॉपुलेशन के 57 परसेंट युवा सिर्फ 10 देशों में रहते हैं, जिनमें भारत सबसे ऊपर है। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन यानि नेशनल यूथ डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं भारत में यूथ की बढ़ती संख्या और उनकी ताकत पर।

loksabha election banner
पाकिस्तान से 48.2% ज्यादा युवा भारत में
भारत की कुल आबादी का 18 परसेंट यूथ है, वहीं पाक की आबादी का 19.5 परसेंट यूथ हैं।
पॉपुलेशन परसेंटेज के लिहाज से पाकिस्तान में ज्यादा यूथ पॉपुलेशन है।
इसे संख्या के लिहाज से देखते हैं तो भारत में 25 करोड़ युवा हैं, यानि, पाक की कुल आबादी से 3 करोड़ ज्यादा।
इस तरह पाकिस्तान से 482 परसेंट ज्यादा युवा भारत में है।
नाइजीरिया में सबसे ज्यादा युवा महिलाएं
दुनिया में महिलाओं की कुल आबादी 387 करोड़ है, जिसमें से 15 परसेंट महिलाएं युवा हैं।
नाइजीरिया आगे है। यहां महिला आबादी की 20 परसेंट विमेन युवा हैं।
भारत दूसरे स्थान पर है, जिसकी हिस्सेदारी कुल आबादी में 18 परसेंट है। रूस,जापान में आंकड़ा 9 परसेंट है।
फैक्ट फाइल
भारत 15 से 30 साल के बीच की उम्र के लोगों को युवा मानता है, उस हिसाब से देश की 27 परसेंट आबादी युवा है।
चीन 15 से 35 साल के बीच की उम्र के लोगों को युवा कहता है, उस हिसाब से भारत की 35 परसेंट आबादी युवा है।
यूएन 15 से 25 साल के बीच की उम्र के लोगों को युवा कहता है, उस हिसाब से भारत की 18 परसेंट आबादी युवा है।
दुनिया में यूथ पॉपुलेशन
                 कुल आबादी   युवा आबादी   यूथ पॉपुलेशन
दुनिया         779 करोड़     121 करोड़    16%
भारत          138 करोड़      25 करोड़      18%
चीन            144 करोड़     17 करोड़      12%
इंडोनेशिया    27 करोड़       4.6 करोड़     17%  
 
Pic credit- Freepik

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.