विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Brother's Day 2020 Quotes: आज है राष्ट्रीय भाई दिवस, इन प्यार भरे विशेज से अपने भाइयों को दें शुभकामनाएं

By Umanath SinghEdited By:
Published: Sun, 24 May 2020 11:11 AM (IST)

National Brothers Day 2020 Quotesयह दिन भाईयों को समर्पित होता है जो कि अपने भाई की देखभाल पेरेंट्स की तरह करते हैं।

National Brother's Day 2020 Quotes: आज है राष्ट्रीय भाई दिवस, इन प्यार भरे विशेज से अपने भाइयों को दें शुभकामनाएं
National Brother's Day 2020 Quotes: आज है राष्ट्रीय भाई दिवस, इन प्यार भरे विशेज से अपने भाइयों को दें शुभकामनाएं

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Brother's Day 2020 Quotes: आज राष्ट्रीय भाई दिवस ( ब्रदर्स डे ) है। यह हर साल 24 मई को मनाया जाता है। इसे सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में मनाया गया। इसके बाद यह पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को भाइयों के प्यार और समर्पण के प्रति जागरूक करना है। यह दिन भाईयों को समर्पित होता है जो कि अपने छोटे भाई की देखभाल पेरेंट्स की तरह करते हैं। इसके साथ ही एक दोस्त की तरह अपने भाई की हर दुःख सुख में दोस्त बनकर उसका साथ भी देता है। इस दिन लोग अपने बड़े-छोटे भाइयों को ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं देते हैं। इसके लिए वें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप का सहारा लेते हैं। अगर आप भी अपने भाई को स्पेशल विश देना चाहते हैं तो आप इन विशेज को भेकर उन्हें स्पेशल बता सकते हैं-

1. राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण 

बलराम को मिले थे कन्हाई 

ऐसे ही इस जन्म में मुझको 

मिला है मेरा प्यारा भाई।

 2. ऐ रब मेरी दुआओं का इतना तो असर रहे,

मेरे भाई के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे। 

3. मेरे भाई जैसा ना हैं ना होगा कोई दूजा,

मैं आरती उतार के करू तेरी पूजा

मन करे है भैया मैं उड़ के पास तेरे आ जाऊ

लेकर बलैया मैं तुझपे वारि वारि जाऊं

4.मेरे भाई ने मुझे बचपन में मुझे खूब रूलाया,

पर जब मैं मुसीबत में था तो भाई ने ही हौसला बढ़ाया।

5. जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं,

हर परेशानी में उसके साथ होता हैं,

लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना, 

तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं।

6. मुझ पर मुसीबत आती है तो वो संभाल लेता है 

पीछे हटने का न भाई नाम नहीं लेता है 

खुश रहूं मैं और मेरा परिवार सारा 

इसी सोच के साथ वो हर काम को अंजाम देता है। 

7. मां मुझे ममता देती है,

पिता अनुशासन सिखाता है

खुलकर कैसे जीना है भाई मुझे बताता है।