Move to Jagran APP

Merry Christmas 2019 Wishes And Images:अपने रिश्तेदार और दोस्तों को इन मेसेज के साथ करें विश

Merry Christmas 2019 Wishes And Imagesछोटे बच्चों में इस पर्व का खास उत्साह देखने को मिलता है क्योंकि इस दिन उन्हें सेंटा क्लॉस खूब सारे गिफ्ट्स देता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 10:53 AM (IST)
Merry Christmas 2019 Wishes And Images:अपने रिश्तेदार और दोस्तों को इन मेसेज के साथ करें विश
Merry Christmas 2019 Wishes And Images:अपने रिश्तेदार और दोस्तों को इन मेसेज के साथ करें विश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Merry Christmas 2019 Wishes And Images: हर साल 25 दिसंबर को सारी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग इस बड़े दिन को एक साथ मिलकर मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ईसा मसीह यानी जीसस क्राइस्ट का  जन्म हुआ था। इस त्योहार की तैयारी लोग महीने पहले शुरू कर देते हैं। इसके लिए सभी अपना घर क्रिसमस ट्री, रेथ और लाइट्स से सजाते हैं, अपने करीबी लोगों को गिफ्ट देते हैं और मिलकर डिनर करते हैं। इस त्योहार का छोटे बच्चों को खास इंतज़ार रहता है क्योंकि इस दिन सेंटा क्लॉस उन्हें खूब सारे गिफ्ट्स जो देता है। 

loksabha election banner

इसलिए मनाया जाता है क्रिसमस

ईसाई धर्म में  माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। हालांकि, बाइबल में इस बात की पुष्टी नहीं मिलती। दरअसल, ईसा मसीह के जन्म की तारीख के बारे में कोई जानकारी न होने की वजह से शुरुआत में ईसाई समुदाय में  कुछ मतभेद थे। लेकिन, 360 ईसवी के करीब एक चर्च में ईसा मसीह का जन्मदिन पहली बार 25 दिसंबर को मनाया गया था। हालांकि, उसके बाद भी उनके जन्मदिवस के लेकर मतभेद रहे। फिर लंबे विचार और बहस के बाद  इस नतीजे पर निकले कि  25 दिसंबर को ही उनका जन्मदिन मनेगा। चौथी शताब्दी में  इस दिन की घोषणा की गई। अमेरिका में  साल 1836 में  इस दिन को  मान्यता मिली।   

देवदूत बनके कोई आएगा,

सारी आशाएं पूरी करके जाएगा

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

तोहफे खुशियों के दे जाएगा

आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं

प्रभु यीशु ऐसी क्रिसमस बार-बार लाएं,

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं,

सेंटा क्लॉज़ से आपको हर दिन मिलवाएं,

हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं!

कौन होता है सेंटा?

क्रिसमस का खासकर बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। सेंटा क्लॉस असल में सैंट निकोलस हैं। कहा जाता है कि बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। जब वह बड़े हुए तो पादरी बन गए। उन्हें लोगों की मदद करना काफी पसंद था। इनका जन्म 340 ईस्वी में 6 दिसंबर को मनाया जाता था। उस दौरान ऐसी मान्यता थी कि 25 दिसंबर को सैंट निकोलस बच्चों के लिए तोहफे लेकर आते हैं। इसी तरह सैंट निकोलस बच्चों के लिए सेंटा क्लॉस बन गए। खासकर वह गरीब बच्चों को छिपकर गिफ्ट दिया करते थे ताकि उन्हें कोई देख न ले।   

हमारे साथ मिलकर आप भी गाएं, हैप्पी क्रिसमस 2019

क्रिसमस की खुशी, गिफ्ट का आनंद

सेंट लेकर आया तोहफा रंग-बिरंग

फेंक के रज़ाई, निकलिए दोस्तों के संग

आप भी बनिए सेंटा, कंजूसी छोड़कर

बांटिए खुशियां, गिफ्ट की गठरी लेकर संग

आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने,

ये क्रिसमस का पर्व उन्हें पूरा कर जाए

आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं

Wish You A Merry Christmas!

कभी सुनी है क्रिसमस ट्री की कहानी?

हज़ारे साल पहले क्रिसमस ट्री की शुरुआत यूरोप में की गई। उस दौरान फेयर नाम के पेड़ को सजाया जाता था और विंटर कार्निवल मनाया जाता था। धीरे-धीरे सर्दियों में क्रिसमस ट्री का चलन पॉपुलर हो गया और हर कोई अपने घर में इसे सजाने लगा। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि ईसा मसीह के जन्म के वक्त देवताओं ने खुशी में सदाबहार के पेड़ को सजाया था। तब से ही उनके जन्म दिवस यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा शुरू हो गई।

खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते

सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते

हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह

खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह

Merry Christmas!

मुबारक हो तुमको

क्रिसमस और नव वर्ष मेरे यार!

Merry Christmas!

क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार

जीवन में लाए खुशियां अपार

सेंटा क्लॉज़ आए आपके द्वार

शुभकामना हमारी करें स्वीकार

Merry Christmas!

इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह,

हरा-भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे!

आपके जीवन में खुशियां जगमगाती रहे

मैरी क्रिसमस!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.