विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2023: डायबिटीज की वजह से नहीं ले पा रहे हैं मिठाइयों का स्वाद, तो इस तरह बनाएं शुगर फ्री गजक

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 11 Jan 2023 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2023 09:43 AM (IST)

Makar Sankranti 2023 मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन काफी शुभ माना जाता है। इस त्योहार में ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2023: घर पर इस तरह तैयार करें शुगर फ्री गजक
Makar Sankranti 2023: घर पर इस तरह तैयार करें शुगर फ्री गजक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन तिल के लड्डू और गजक का खास महत्व होता है। इसे बनाने के लिए चीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो मन मारने की जरूरत नहीं है। आप ये गजक खा सकते हैं। इस लेख में आपको शुगर फ्री गजक बनाने की विधि बताएंगे। आइए जानें...

1.तिल के गजक

सामग्री

1 कप तिल, 250 ग्राम गुड़, 1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को गर्म करें।

- इसमें तिल को भून लें और इसे प्लेट में निकाल कर रख लें।

- अब कड़ाई में पानी लें और इसमें गुड़ मिलाएं।

- इसका चाशनी तैयार कर लें।

- अब इसमें तिल और इलायची पाउडर डालें।

- इसे अच्छी तरह मिला लें।

- अब एक थाली लें घी लगाएं, तिल के मिक्सचर को फैला दें।

– अब इसे मनचाहे आकार में काट लें, तैयार है तिल की गजक।

2. मूंगफली और तिल की गजक

सामग्री

2 कप मूंगफली, आधा कप तिल, डेढ़ कप गुड़, 3 चम्मच घी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, किशमिश

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली को भून लें।

- अब इसे एक बर्तन में निकाल लें, फिर तिल को भी भून लें।

- फिर मूंगफली को टुकड़ों में कर लें।

- गुड़ की चाशनी तैयार कर लें।

- इसमें इलायची पाउडर और घी मिलाएं।

- इस मिश्रण में मूंगफली और तिल को मिक्स कर दें।

- इसे एक प्लेट में फैला दें, फिर चाकू से मनचाहे आकार में काट दें।

3.बादाम का गजक

सामग्री

1 कप बादाम, आधा कप गुड़, 1-2 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि

- सबसे पहले कड़ाई में बादाम को भून लें।

- अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और गुड़ को डालकर चाशनी तैयार कर लें।

- ध्यान रखें कि यह चाशनी न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।

- अब बादाम को गुड़ के मिक्सचर में डाल दें।

- इस मिक्सचर में इलायची और किशमिश भी डाल दें।

- एक प्लेट में घी लगा दें, और इस मिक्सचर को फैला दें।

- अब चाकू से मनचाहे आकार में काट लें।

Picture Courtesy: Freepik