विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिसिप्लीन और कमिटमेंट का बेहतर संयोजन सीखें अक्षय कुमार से

By Srishti VermaEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 02:36 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 12:04 PM (IST)

अक्षय कुमार से सीखें, अनुशासन और कमिटमेंट के बीच बैलेंस कैसे बनाया जा सकता है।

डिसिप्लीन और कमिटमेंट का बेहतर संयोजन सीखें अक्षय कुमार से
डिसिप्लीन और कमिटमेंट का बेहतर संयोजन सीखें अक्षय कुमार से

सफलता को आसानी से नहीं पाया जा सकता है। इसे पाने के लिए जिंदगी को अनुशासित तरीके से जीना पड़ता है ये साबित कर दिखाया है बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जो आज इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स की फेवरेट लिस्ट में से एक हैं। इंडस्ट्री में वे पहले एक्टर हैं जो अनुशासन के मामले में कोई समझौता नहीं करते, चाहे लेटनाइट पार्टी की बात हो या कुछ और पंक्चुऐलिटा सीखा जाना चाहिए तो उनसे।
49 वर्ष पूरे कर चुके अक्षय कुमार आज अपने डिसीप्लीन और फिटनेस की वजह से जाने जाते हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे रेस्ट्रां में वेटर का भी काम कर चुके हैं। कुछ अलग खूबियां हैं उनमें जो उन्हें सबसे खास बनाती हैं।
बिजनेस माइड
वे अनुशासन को कवच की तरह पहनते हैं। इतने स्ट्रिक्ट डिसीप्लीन के बावजूद भी साल में चार फिल्में सफलतापूर्वक पूरा कर लेना कोई छोटी बात नहीं है। जहां उनके समकक्ष दूसरे सितारे उनके जितना अनुशासन न फॉलो कर पाने के बावजूद साल में उनसे कम फिल्में कर पाते हैं। अक्षय कुमार न सिर्फ अपनी लाइफ को लेकर इतने सजग हैं बल्कि वे एक बिजनेस माइंड रखते हैं यही वजह है कि देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान देने का श्रेय इंडस्ट्री में उन्हें ही जाता है।

प्रोड्यूसर्स फेवरेट

उनकी डिसिप्लीन और फिटनेस का पूरा इंडस्ट्री कायल है। यहां तक कि एली अवराम अपनी आने वाली फिल्म 'नाम शबाना' के बारे में बताते हुए कहती है कि वे अक्षय के अनुशासन और नियम के प्रति डेडिकेशन को देखकर उनकी कायल हो चुकी हैं, वे उनके साथ काफी पहले से काम करना चाहती थी। आपको बता दें कि 'नाम शबाना' में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं जिसमें तापसी पन्नु भी अहम भूमिका में नजर आयेंगी। वे आगे बताती हैं कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि वे अपनी लाइफ में चाहे कितना भी व्यस्त हों लेकिन उनकी दिनचर्या 9 बजे रात में खत्म हो जाती है। और ये आदत उन्होंने अपने सामने देखा है जो साबित करता है कि वे किसी भी सूरत में अनुशासन से समझौता नहीं कर सकते हैं।
आइडियल लाइफस्टाइल
उन्हें मालूम है कि लाइफ में टेंशन आ जाने से लाइफ गलत दिशा में चलने लगती है। उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना बताती हैं कि वे बहुत रेयर ही किसी बात की टेंशन लेते हैं। यहां तक कि अगर सोने की बात हो तो उन्हें बस दस मिनट चाहिए, उन्हें सोने के लिए भी मेहनत नहीं करनी पड़ती।
डायरेक्टर मुरुगदास कहते हैं, इन सबके साथ ही कमिटमेंट में भी उन्हें कोई हरा नहीं सकता है। शूट की बात हो तो जब कहा जाए और जहां कहा जाए वो ऑनटाइम शूटलोकेशन पर पहुंच जाते हैं। एक आइडियल इंसान की जो खूबी होनी चाहिए वो सब उनमें दिखाई देती हैं जैसे-जल्दी सोना, जल्दी उठ जाना, नियमित एक्सरसाइज, नो लेटनाइट पार्टी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर। अगर उन्हें रियल लाइफ का हीरो कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
ये भी पढ़ें मिलिए, छोटे पर्दे की बोल्ड भाभी सौम्या टंडन से