यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
National Farmers Day 2022: किसान दिवस पर इन SMS, शायरी और कोट्स से करें लोगों को विश
Kisan Diwas 2022 हर साल 23 दिसंबर का दिन किसान दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। किसान देश ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Farmers Day 2022: हर साल 23 दिसंबर 2022 का दिन भारत में किसान दिवस के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ में मनाया जाता हैं। इस दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की भी जयंती होती है। सरकार ने कृषि क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान और किसानों के कल्याण के लिए 2001 में उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों के काम और उनकी मेहनत को सम्मानित करना है और लोगों में यह जागरूकता फैलाना है कि देश के लिए किसान कितने महत्वपूर्ण हैं। तो इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को इन विशेज, मैसेजेस, एसएमएस और कोट्स के जरिए दे सकते हैं शुभकामनाएं।
Happy Farmers Day 2022 wishes
1. चीर के ज़मीन को, मैं उम्मीद बोता हूं,
मैं किसान हूं, चैन से कहां सोता हूं।
राष्ट्रीय किसान दिवस!
2. इक दरिया मोड़ी उसने,
इक समुंदर बांध रखा है,
किसान के इक टूटे हल ने,
पूरे घर को संभाल रखा है।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3. सर्दी, गर्मी या फिर बारिश, सब कुछ ही वे सहते हैं,
आसमान पर नज़र हमेशा, वे आंधी तूफान सब सहते हैं,
खेतों में हरियाली आए, दिन और रात लगे रहते हैं,
मेहनत कर वे अन्न उगाते, पेट सभी का भरते हैं,
वो है मसीहा मेहनत का, उसको किसान हम कहते हैं।
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
4. छत टपकती है, उसके कच्चे घर की,
फिर भी वो किसान करता है दुआ बारिश की।
राष्ट्रीय किसान दिवस!
5. कड़ी धूप हो या हो शीतकाल,
हल चलाकर न होता बेहाल
रिमझिम करता होगा सवेरा,
इसी आस में न रोकता चाल
खेती बाड़ी में जुटाता ईमान,
महान पुरूष है वो किसान।
राष्ट्रीय किसान दिवस 2022!
6. लोकगीत को गा के,
सबके सोए भाग जगा के
उगा रहे हो तुम अब धान
जय भारतीय किसान।
राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 की बधाई!
7. किसान तुमने कभी नहीं किया विश्राम,
हर दिन तुमने किया है काम,
सेहत पर अपने दो तुम ध्यान,
जय भारतीय किसान।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस 2022
8. कुछ महीने जी कर देखिए जिंदगी किसान की,
नेता जी फिर समझ में आएगी समस्या हिन्दुस्तान की.
किसान दिवस की बधाई
Pic credit- freepik
