Move to Jagran APP

Career Advice: 40 की उम्र में करियर को नया आयाम देने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान

करियर को नया आयाम देने के लिए रिसर्च जरूरी है। आधी-अधूरी जानकारी से करियर को नया आयाम देना संभव नहीं है। साथ ही इसमें परेशानी भी होती है। इसके लिए जॉब चेंज या फील्ड चेंज करने से पहले रिसर्च जरूरी है। आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 01 Feb 2023 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 06:16 PM (IST)
Career Advice: 40 की उम्र में करियर को नया आयाम देने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Career Advice: 40 की उम्र में करियर को नया आयाम देने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Career Advice: स्‍वर्णिम और उज्जवल भविष्य के लिए करियर को नया आयाम देना जरूरी है। इसके लिए कुछ लोग जॉब चेंज करते हैं, तो कुछ लोग फील्ड ही चेंज कर देते हैं। हालांकि, उम्र को लेकर दुविधा बनी रहती है कि किस उम्र तक आप फील्ड चेंज कर सकते हैं। कुछ लोगों का कहना होता है कि 30 से 40 के बीच आप फील्ड चेंज कर सकते हैं। उसके बाद करियर में स्टेब्लिटी जरूरी है। अगर आप भी 40 की उम्र में करियर को नया आयाम देना चाहते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

रिसर्च करें

करियर को नया आयाम देने के लिए रिसर्च जरूरी है। आधी-अधूरी जानकारी से करियर को नया आयाम देना संभव नहीं है। साथ ही इसमें परेशानी भी होती है। इसके लिए जॉब चेंज या फील्ड चेंज करने से पहले रिसर्च जरूरी है। आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए लिंकडेन पर मौजूद वरिष्ठ लोगों से सलाह ले सकते हैं। इससे आपको बहुत मदद मिलेगी।

क्यों ?

हर इंटरव्यू में आपको एक सवाल से गुजरना पड़ता है। ये सवाल है-क्यों आप जॉब चेंज करना चाहते हैं ? ये सवाल आप अपने से भी पूछ सकते हैं कि आप क्यों जॉब या फील्ड बदलना या चेंज करना चाहते हैं। सही और ठोस आंसर मिलने पर आप आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए आप कंफ्यूज बिल्कुल न रहें।

स्किल बढ़ाएं

जिस फिल्ड में आप जाना चाहते हैं। उस फिल्ड की जानकारी बढ़ाएं। इसके लिए आप पढ़ाई करें। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि महज सीवी में मेंशन करने के लिए स्किल बढ़ाएं, बल्कि फिल्ड नॉलेज जरूरी है।

अपनी स्किल को एक्सप्लोर करें

हर एक व्यक्ति प्रतिभावान होता है। उसके अंदर विशेष प्रतिभा होती है। आप अपनी प्रतिभा को 40 की उम्र में एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस उम्र में आपको सही से पता होता है कि आपको अब क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए? आप अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए प्रतिभा को तराश सकते हैं।

क्या कर सकते हैं

40 की उम्र में आप करियर को नया आयाम देने के लिए फ्रीलान्स राइटर, प्रोजेक्ट मैनेजर, इवेंट प्लानर, मार्केटिंग मैनेजर, रियल एस्टेट एजेंट, फाइनेंशियल कंसलटेंट आदि फील्ड में अपना हाथ आजमा सकते हैं। इसके अलावा, आप स्टार्ट अप भी कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.