Move to Jagran APP

बच्चों के कमजोर दिमाग के लिए जीन भी है जिम्मेदार

आपने कई ऐसे बच्चों को देखा होगा, जो पढ़ाई में कमजोर होते हैं। वैज्ञानिकों ने इस समस्या के लिए जिम्मेदार 26 जीन की पहचान की है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Thu, 13 Apr 2017 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 03:15 PM (IST)
बच्चों के कमजोर दिमाग के लिए जीन भी है जिम्मेदार

आपने आसपास कई ऐसे बच्चों को देखा होगा, जो पढ़ाई में कमजोर होते हैं। इन बच्चों को चीजें याद रखने में मुश्किल होती है। हालांकि बाकी मामलों में ये पूरी तरह सामान्य रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इस समस्या के लिए जिम्मेदार 26 जीन की पहचान की है। शोधकर्ताओं ने बताया कि हर 100 में औसतन एक से ज्यादा बच्चों को यह समस्या होती है। ऐसे बच्चे लोगों से घुलने-मिलने और बात करने में कतराते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि पहचाने गए जीन में कई ऐसे थे, जिनका संबंध दोनों समस्याओं से था। कनाडा सेंटर फॉर एडिक्शन एंड मेंटल हेल्थ के शोधकर्ता जॉन विंसेंट ने कहा, ‘इस समस्या से जुड़े जीन की पहचान बड़ी उपलब्धि है। जीन और उनकी गतिविधियों को जानकर भविष्य में इसके इलाज के रास्ते खोजना भी संभव हो सकता है।’

loksabha election banner

-आइएएनएस

यह भी पढ़ें : बच्चों को बीमारियों से बचाते हैं पालतू जानवर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.