Move to Jagran APP

International Women's Day 2022: क्या है महिला दिवस का इतिहास और इस बार की थीम, जानें यहां

International Womens Day 2022 8 मार्च का दिन दुनियाभर में महिलाओं के योगदान और सम्मान में मनाया जाता है। लेकिन आखिर कैसे और किसने की थी इसे मनाने की शुरुआत आइए जानते हैं इस बारे में साथ ही अन्य जरूरी बातें।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2022 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 07:53 AM (IST)
International Women's Day 2022: क्या है महिला दिवस का इतिहास और इस बार की थीम, जानें यहां
International Women's Day 2022 से जुड़ी जरूरी बातें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कI International Women's Day 2022: महिलाओं के योगदान की वैसे तो हर दिन ही सराहना की जानी चाहिए लेकिन फिर भी उनके योगदान और सम्मान में एक खास दिन निर्धारित किया गया है, वो है 8 मार्च का दिन। जिसे पूरी दुनिया सेलिब्रेट करती है। लेकिन आखिर क्या वजह थी इस दिन के शुरुआत की और किसने की थी इसकी पहल, जानेंगे आज इसी के बारे में इस लेख में।

loksabha election banner

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मनाने का विचार एक मज़दूर आंदोलन से उत्पन्न हुआ था। साल 1908 में जब 15 हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में रैली निकाली थी जिसकी मांग थी नौकरी के घंटे कम करना, काम के हिसाब से वेतन देना और साथ ही मतदान का भी अधिकार। इस घटना के ठीक एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। 1975 में वुमन्स डे को ऑफिशियली मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक विशेष थीम के साथ मनाना शुरू किया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर.'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम

इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता है।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य

महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है महिलाओं को हर वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं। भेदभाव ही उनके पीछे रहने की सबसे बड़ी वजह है।

ऐसे किया जाता है इस दिन को सेलिब्रेट

कई देशों जैसे रूस, बेलरूस, युगांडा, अफगानिस्तान-क्यूबा, वियतनाम, यूक्रेन और कंबोडिया में इस दिन छुट्टी होती है। चीन में ज़्यादातर दफ़्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। वहीं अमरीका में मार्च का महीना 'विमेन्स हिस्ट्री मंथ' के तौर पर मनाया जाता है.

Pic credit- freepik 

Koo App


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.