Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Girl Child Day 2022: किस उद्देश्य के साथ मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें यहां

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 08:07 AM (IST)

    International Girl Child Day 2022 हर साल 11 अक्टूबर का दिन अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्त्रियों को सम्मान देने और समाज में उन्हें बराबरी का दर्जा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

    Hero Image
    International Girl Child Day 2022: जानें कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और उद्देश्य

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Girl Child Day 2022: 11 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है। जिससे वो अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों के साथ ही अपने सपनों को भी पूरे कर सकें। तो कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और दुनियाभर में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन, जानें यहां।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत एक एनजीओ यानी गैर सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' के प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। इस संगठन ने "क्योंकि मैं एक लड़की हूं" नाम से एक अभियान की भी शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया। कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा और 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 11 अक्तूबर की तारीख तय की गई और 2012 से हर साल यह मनाया जाने लगा।

    अंतर्राष्ट्रीय बालिक दिवस 2022 की थीम

    साल 2022 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- 'अब हमारा समय है- हमारे अधिकार हमारा भविष्य' (Our Time is now- our rights, our Future)

    अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस मनाने का उद्देश्य

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को दुनिया के 50 से ज्यादा देशों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति की ओर लोगों को जागरूक करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता है। दुनिया के सभी देशों में स्त्री को उसका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, भाषण दिए जाते हैं और एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स भेजकर लोग अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं।

    Pic credit- freepik