विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Interior Tips: घर को चकाचक और सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर इन चीज़ों की करवाते रहें मेंटनेंस

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM (IST)

Interior Tips यदि घर कुछ पुराना हो जाए तो उसको अधिक देखरेख की आवश्यकता पड़ती है। उसकी दशा बिगड़ने से ...और पढ़ें

Interior Tips: घर को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों पर दें ध्यान
Interior Tips: घर को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों पर दें ध्यान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Interior Tips: देखभाल तो हर घर मांगता है चाहे नया हो या पुराना। अगर हम नए घर की देखभाल उचित रूप से नहीं करेंगे, तो थोड़े ही समय में घर पुराना लगने लगेगा और परेशानियों का कारण बन जाएगा। घर वही होता है जहां परिवार के सभी सदस्य प्रेमपूर्वक साथ रहते हों और घर को घर समझकर उसकी उचित देखभाल करते हों।

यदि घर कुछ पुराना हो जाए तो उसको अधिक देखरेख की आवश्यकता पड़ती है। उसकी दशा बिगड़ने से पहले उसे संभाल लिया जाए तो अधिक समय तक आपका साथ देगा।

- बिजली की वायरिंग पर उचित ध्यान देना चाहिए। कहीं से भी नंगी तार दिखाई दें तो शीघ्र उसको बदलवा लें। बिजली के मामले में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है। जहां से बिजली के कनेक्शन ढीले हों, उन्हें साथ-साथ ठीक करवा लें। सीलन आदि होने पर उसे तुरंत ठीक करवा लें। सीलन आदि होने पर उसे तुरंत ठीक करवाएं नहीं तो सीलन धीरे-धीरे पूरे घर में फैल जाएगी और कई बीमारियों को जन्म देने में सहायक होती है।

- घर मं टूट-फूट होती रहती है जिसकी मरम्मत में देरी न बरत कर जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए। जहां कहीं से भी सीमेंट गिर रहा हो उसे निकलवा कर नया सीमेंट भरवा दें। सीमेंट भरवाने से पहले ध्यान रखें कि उस स्थान को अच्छी तरह खुरचवा कर साफ करवा लेना चाहिए। पानी की लीकेज होने पर बिना इंतजार किए ठीक करवा लेना चाहिए। समय-समय पर लकड़ी के वार्डरोब, पुराने पलंग और लकड़ी के फर्नीचर को एंटी टरमाइट स्प्रे करवाते रहना चाहिए जिससे दीमक लगने का कोई खतरा न हो। अगर कहीं दीमक की शुरूआत हो, तो उस हिस्से की लकड़ी बदलवाकर नई लगवा लें जिससे दीमक आगे न बढ़ सकें।

- दाग-धब्बे हो जाने पर कुछ समय के अंतराल में टचअप करवाते रहें। अभी सफेदी करवाने में कुछ समय हो या आर्थिक स्थिति थोडी तंग है तो ऐसे में उस जगह को छिपाने के लिए वॉल हैंगिंग, सीनरी आदि लगाकर उस दाग को छिपा सकती हैं।

- घर के अंदर की सफाई के साथ बाहर की भी उतनी ही देखरेख करनी चाहिए। अगर घर बाहर से ज्यादा खराब हो रहा हो और अंदर से ठीक हो तो ऐसे में बाहरी लुक को बनाए रखने के लिए उस पर वॉल पेंट करवा लें। अपने आशियाने की थोड़ी सी ज्यादा देखबाल करके आप भी उसे संवार सकते हैं।

Pic credit- freepik