Move to Jagran APP

Indian Navy Day 2019 Wishes And Messages: अपने दोस्तों को इन संदेशों से दें 'भारतीय नेवी डे' की शुभकामनाएं!

Indian Navy Day 2019 Wishes And Messages भारत में साल 1971 से हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के लिए नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका का जश्न मनाया जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 09:35 AM (IST)
Indian Navy Day 2019 Wishes And Messages: अपने दोस्तों को इन संदेशों से दें 'भारतीय नेवी डे' की शुभकामनाएं!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Navy Day 2019: नौसेना दिवस य़ूं तो पूरी दुनिया में मनाया जाता है लेकिन अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनता है। कई देशों ने अपनी नौसेना के सम्मान में नौसेना दिवस मनाते हैं। भारत में साल 1971 से हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के लिए नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका का जश्न मनाया जाता है।

loksabha election banner

1971 में 4 दिसंबर का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाज़ों को तबाह कर दिया, जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना के जवान मारे गए थे। इस दिन, 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हुए लोगों को भी याद किया जाता है।

नौसेना दिवस से पहले, पूरे हफ्ते कई तरह के इवेंट्स का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्विमिंग प्रतियोगिता, स्कूल के बच्चों और दर्शकों को जहाज़ में घुमाया जाता है, अनुभवी नाविकों के लिए लंच का आयोजन, नौसेना के सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा परफॉर्म करता है, भारतीय नौसेना इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता, नेवी हाफ मैराथन, बीटिंग रिट्रीट और टैटू सेरेमनी जैसी चीज़ों का आयोजन होता है। 

इस खास दिन आप भी अपने दोस्तों या करीबी लोगों को मैसेज भेजकर बधाई दे सकते हैं। आप भी नेवी डे की बधाई के लिए इन मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

न ज़ुबान से, न निगाहों से, न दिमाग़ से, न रंगों से, न ग्रीटिंग से, न गिफ्ट से, 

आपको नेवी डे मुबारक सीधा दिल से।

हैप्पी इंडियन नेवी डे।

दिल दिया है जान भी देंगे,

ऐ वतन तेरे लिए।

भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,

एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं।

सेना है तो हम हैं।

हैप्पी इंडियन नेवी डे।

भारतीय नौसेना हमेशा हमें उन सभी जानबाज़ों की याद दिलाती है

जो हमारी सुरक्षा के लिए हर दम मज़बूती से खड़े रहते हैं।

भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.