विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Independence Day 2022 Wishes: इन मैसेजेस और शायरी के साथ करें अपने प्रियजनों को स्वतंत्रता दिवस विश

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Sun, 14 Aug 2022 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 07:09 AM (IST)

Happy Independence Day 2022 Wishes आज के दिन अपने प्रियजनों और करीबियों को आप यहां दिए गए मैसेजेस कोट्स और ...और पढ़ें

Happy Independence Day 2022 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर इन मैसेज से करें अपने प्रियजनों को विश
Happy Independence Day 2022 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर इन मैसेज से करें अपने प्रियजनों को विश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Independence Day 2022 Wishes: भारत आज अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। पूरा देश प्रेम और भक्ति से सरोबार है। लोगों के घरों में तिरंगा अपनी पूरी आन, बान और शान से लहरा रहा है। आजाद भारत के लिए 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख ही नहीं बल्कि उस आजादी के जश्न का दिन है, जिसके लिए कितने ही वीर जवान शहाद हुए और महानायकों ने जेलों में दिन बिताए। 15 अगस्त 1947 को भारतवासियों को आजाद भारत में सांस लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आजादी का जश्न स्कूल, कॉलेजों से लेकर ऑफिसेज़ तक में देखने को मिलता है। लड्डू, मिठाइयां बांटकर, पतंग उड़ाकर और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिन को मनाया जाता है। इसके अलावा लोगों के सोशल मीडिया पर भी स्वतंत्रता दिवस का रंग देखने को मिलता है। तरह-तरह के मैसेजेस, कोट्स और फोटोज़ लगाकर लोग देशभर में मनाए जाने वाले इस खुशी में शामिल होते हैं और एक-दूसरे को बधाइयां भी देते हैं। तो आप भी यहां दी जाए रहे मैसेजेस, कोट्स और शायरी के जरिए दे सकते हैं अपने प्रियजनों को इस दिन की बधाई।

स्वतंत्रता दिवस 2022 विशेज़ (Independence Day Wishes in Hindi) 

1. मैं मुस्लिम हूं, तू हिंदू है, हैं दोनों इंसान,

ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरान,

इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, हैं मेरा बस एक ही अरमान,

एक थाली में खाए सारा हिंदुस्तान

2. ना पूछो जमाने को,

क्या हमारी कहानी है,

हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,

की हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।

3. मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं,

यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं,

मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,

तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।

4. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,

हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,

जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं !

स्‍वतंत्रता दिवस मुबारक हो।

5. कुछ नशा तिरंगे की आन का हैं,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का हैं,

हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिन्दुस्तान की शान का हैं।

भारत माता की जय

6. वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,

रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,

दिल हमारे एक है एक है हमारी जान,

हिंदुस्तान हमारा हैं हम हैं इसकी शान.

7. सुन्दर हैं जग में सबसे,

नाम भी न्यारा हैं

जहां जाती-भाषा से बढ़कर

देश-प्रेम की धारा हैं

निश्छल, पावन, प्रेम पूर्ण

वो भारत देश हमारा है

Happy Swatantrata Diwas

8. चलो फिर से आज वह नज़ारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,

जिसमे बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पे,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

अनेक धर्मों और जातियों में बंटे हमारे देश में राष्ट्रवाद ही एक सूत्र है, जो सबको एक साथ बांधे रखने का कार्य करता है और संभवतः इस महोत्व के आयोजन का उद्देश्य ही यही है।

Pic credit- freepik