Happy Valentine's Day 2021 Memes: वैलेंटाइन के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये फनी मीम्स
सिंगल लोग आज वैलेंटाइन पर खास अंदाज में वैलेंटाइन मना रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है। इन मीम्स को पढ़कर और देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि सिंगल रहना भी गलत नहीं है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Valentine's Day 2021 Memes: आज वैलेंटाइन डे है। आज के दिन कपल्स अपने लव वन के साथ समय बिताते हैं। वहीं, सिंगल लोग आज वैलेंटाइन पर खास अंदाज में वैलेंटाइन मना रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है। इन मीम्स को पढ़कर और देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, सिंगल रहना भी गलत नहीं है। इससे व्यक्ति के पास अपने लिए पर्याप्त समय होता है। इसके बावजूद सिंगल लोगों को वैलेंटाइन डे पर एहसास होता है कि शायद उनके जीवन में कोई खास होता, जिसके साथ वह प्यार का इजहार कर सकते। सोशल मीडिया पर लोग इन मीम्स को खूब शेयर कर रहे हैं।
1.
सभी महिलाओं से अनुरोध है अपनी पति पर 14 फरवरी तक ध्यान दें...
नजर हटी, सौतन पटी
जनहित में जारी
2.
दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे,
पहला: भाई ये 14 February को क्या है ?
दूसरा: तेरे पास बीबी है या गर्लफ्रेंड?
पहला: बीबी है !
दूसरा: तो फिर रविवार है!
3.
ये वैलेंटाइन डे, टेडी डे, रोज डे, हग डे-
ये सब शादी के पहले के चोंचले होते है
शादी के बाद तो सिर्फ चाय दे, कॉफ़ी दे,
खाना दे, बर्फ दे, कम्बल दे और सोने दे होता है...
4.
सभी लड़कियां कह रही है मैं सिंगल हूं,
सभी लड़के भी कह रहे है मैं सिंगल हूं तो
ये 14 फ़रवरी को क्या एलियन आते है!!
वैलेंटाइन डे मनाने???
5.
ये प्यार कब होता है
जब राहु केतु और शनि की दशा ख़राब हो,
मंगल कमजोर हो और भगवान मजे लेने के मूड में हो।
6.
आंखों में नूर है,
चहेरे पे सूरुर है…
कोई मांगे नंबर तो दे देना मेरा…
क्योंकि…
वेलेन्टाईन तो आ गया पर
शादी अभी दूर है…
7.
सिंगल होना जुर्म नहीं है
लेकिन
सिंगल के सामने वैलेंटाइन डे का प्लान बताना
देश द्रोह है।
8.
सिंगल वैलेंटाइन डे पर...
अब अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया है।
9.
चमन- प्यार करने की अपनी एक रीत है,
प्यार का दूसरा नाम ही प्रीत है।
इसलिए ट्राय मारो हर उस लड़की पर..., जो आपको पसंद है, क्योंकि डर के आगे ही जीत है।
10.
वैलेंटाइन डे के नजदीक आते ही
उन लड़कियों के भी भाव बढ़ जाएंगे
जिन्हें झाड़ू लगाने वाले भी ढंग से नहीं देखते।