Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Parents' Day 2022: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने माता पिता को दें 'पेरेंट्स डे' की हार्दिक शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jul 2022 10:35 AM (IST)

    Happy Parents Day 2022 इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। दुनियाभर में पेरेंट्स डे अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। हालांकि भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में पेरेंट्स डे एकसाथ मनाया जाता है।

    Hero Image
    Happy Parents' Day 2022: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने माता पिता को दें 'पेरेंट्स डे' की हार्दिक शुभकामनाएं

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Parents' Day 2022: हर साल जुलाई महीने के चौथे रविवार को नेशनल पेरेंट्स डे (Parents' Day) मनाया जाता है। इस साल 24 जुलाई यानी आज पेरेंट्स डे है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। दुनियाभर में पेरेंट्स डे अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। हालांकि, भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में पेरेंट्स डे एकसाथ जुलाई महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इसे पहली बार 8 मई, 1973 को मनाया गया था। इसके बाद अमेरिका में साल 1994 से पेरेंट्स डे मनाने की शुरुआत हुई। इस मौके पर लोग अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्हें गिफ्ट देकर पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप भी अपने माता-पिता को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.

    भूलना नहीं पिता का प्यार,

    ना कभी भूलना मां का दुलार,

    जिसने हमको जीवन दिया,

    सदा करना उनका सत्कार।

    Happy Parents' Day

    2.

    मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है

    बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।

    Happy Parents' Day

    3.

    मां की ममता, पिता का साया

    हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।

    Happy Parents' Day

    4.

    सबसे पहले मात-पिता का कर वंदन

    उसके बाद गुरु कृपा का अवलंबन

    जिसने यह उपहार दिए उस ईश्वर का

    बारम्बार किया कर बंदे अभिनंदन।

    Happy Parents' Day

    5.

    पिता को आज मेरे हाथ की ज़रूरत है

    मेरी मां को मेरे साथ की ज़रूरत है

    उन्हें तन्हा बूढ़ा या बेकार क्यों समझे

    ताउम्र हमें उनके आशीर्वाद की ज़रूरत है।

    Happy Parents' Day

    6.

    मुस्कुराहट का कोई मोल नहीं होता,

    कुछ रिश्तों का कोई तोल नहीं होता

    वैसे तो लोग मिल जाते हैं हर मोड़ पर,

    पर कोई माता –पिता की तरह अनमोल नहीं होता।

    Happy Parents' Day

    7.

    फूल कभी दो बार नहीं खिलते,

    जन्म कभ दो बार नही मिलते,

    मिलने को तो हजारों लोग मिल जाते हैं,

    पर हजारो गलतियां माफ़ करने वाले

    माँ-बाप नहीं मिलते हैं।

    Happy Parents' Day

    8.

    मां ने मुझे जब भी अपने आंचल में छुपाया,

    पापा ने मुझे जब भी सीने से लगाया,

    जन्नत से लगा मुझको पैगाम यह आया,

    आशीर्वाद इनका जैसे कड़ी धूप में छाया।

    Happy Parents' Day

    9.

    मोहब्बत इंसान से हो तो ज़िन्दगी बन जाती है,

    मगर मोहब्बत मां-बाप से हो तो इबादत बन जाती है।

    Happy Parents' Day

    10.

    ईश्वर अपने साथ ही है क्यों फिरता तू अवचेतन

    चरण फूल का तिलक लगा पा जाएगा ईश्वर को

    मात पिता ही रचते है, किस्मत को हर मानव की

    मात-पिता आज साथ ही है इस दुनिया में प्रभु दर्शन

    मात पिता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

    Happy Parents' Day