Happy Labour Day 2020: मजदूर दिवस को इस बार मनाएं अलग अंदाज में कुछ इस तरह
Happy Labour Day 2020 1 मई को पूरे दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। कई जगह जहां इस दिन हॉलीडे होता है वहीं कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम।
इंटरनेशनल लेबर डे पूरे दुनियाभर में मनाये जाने वाला एक पर्व है। जिसे इंडिया में मजदूर दिवस के नाम से जाना जाता है।इसके अलावा इसे इंटरनेशनल वर्कर डे, श्रमिक दिवस और मई डे के नाम से भी सम्बोधित करते हैं। मजदूर दिवस 1 मई को पूरी दूनिया में मनाया जाता है। दूनिया के लगभग 80 देशों में इस दिन हॉलीडे होता है। अमेरिका और कनाडा में मजदूर दिवस सितम्बर महीने के पहले सोमवार को होता है। जहां एक ओर इस दिन छुट्टी होती है वहीं दूसरी ओर इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को इस दिन विश भी करते हैं। मेहनत से काम करने वाला हर एक शख्स मजदूर है इसलिए इस शब्द से आहत होने की जगह खुश रहें।
मजदूर दिवस कोट्स एंड विशेज
1. होने दो चिराग महलों में, क्या हम को अगर दीवाली है,
मजदूर हैं हम मजदूर हैं हम मजदूर की दुनिया काली है।
2. मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं
यह कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिटटी को सोना बनाता हूं
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं!
3. हाथो में लाठी है,
मजबूत उसकी कद-काठी है,
हर बाधा वो कर देता है दूर
दुनिया उसे कहती हैं मजदूर,
मजदूर दिवस 2020 की शुभकामनाएं!
4. अब उन की ख़्वाब-गाहों में कोई आवाज़ मत करना
बहुत थक-हार कर फ़ुटपाथ पर मज़दूर सोए हैं
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं
5. सो जाता हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता
6. आने वाले जाने वाले के लिए
आदमी मजदूर हैं राहें बनाने के लिए
7. भूख से गरीबी से मजबूर हो गए,
छोड़ी कलम-किताबें तो मजदूर हो गए
ऊँची ईमारत मेरी मेहनत का सिला है
बेनाम मेरे काम से मशहूर हो गए,
जिसके लिए कमाया वो रोटी न खा सके
छाले हमारे हाथ-पैर के नासूर बन गए,
मजदूर दिवस 2020 की शुभकामनाएं
8. अमीरी में अक्सर अमीर अपनी सुकून को खोता हैं
मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता हैं
मजदूर दिवस की शुभकामनायें!”