Move to Jagran APP

Happy Kiss Day 2020 Gift: इन 10 गिफ्ट आइडियाज़ से 'किस डे' को अपने पार्टनर के लिए बनाएं खास!

Happy Kiss Day 2020 Gift इस खास मौके पर पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए मार्केट में ढेरों आयटम उपलब्ध होते हैं। आइए जानें कि क्या-क्या गिफ्ट किया जा सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 08:07 AM (IST)
Happy Kiss Day 2020 Gift: इन 10 गिफ्ट आइडियाज़ से 'किस डे' को अपने पार्टनर के लिए बनाएं खास!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Kiss Day 2020: इस साल का वैलेंटाइन वीक अपने सफर के आखिरी पड़ाव की तरफ पहुंच रहा है। ये सात दिन जिसे वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है, सारी ज़िंदगी के कुछ अहसास अपने आप में समेटे होता है। कुछ यादें जिसे आप सहेज कर रखना चाहते हैं। रोज़ डे से शुरू हुए इस सफर का अंत 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से होता है। वही, वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले होता है किस डे जो हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। 

loksabha election banner

वेलेंटाइन डे के बाकी दिनों की तरह ही इस दिन का भी खास महत्व है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को किस कर अपना प्यार ज़ाहिर करते हैं और साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए स्पेशल एफर्ट्स भी करते हैं। जैसे इस दिन के नाम से ज़ाहिर है कि इस दिन महज़ एक प्यार भरे स्पर्श से अपने जज़्बातों को बयां किया जा सकता है।

इस खास मौके पर पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए मार्केट में ढेरों आयटम उपलब्ध होते हैं। आइए जानें कि क्या-क्या गिफ्ट किया जा सकता है।

1. किस डे पर आप अपने पार्टनर को दिल के आकार का कुशन गिफ्ट कर सकते हैं जिसके ऊपर आईलवयू या प्यार भरी लाइनें लिखी होती हैं।

2. इसके अलावा आप टेडी सॉफ्ट टॉय दे सकते हैं जो काफी पॉपुलर है। हार्ट हैंडल मग भी दिया जा सकता है।

3. किस डे पर प्लास्टिक के रंग बिरंगे फूलों का बुके, फोटो फ्रेम, चॉकलेट, अंगूठी, पर्स आदि गिफ्ट किए जा सकते हैं।

4. अगर आपके पार्टनर को कोई खास चीज़ या रंग पसंद है तो आप उसकी पसंद को भी ध्यान में रखकर गिफ्ट दे सकते हैं।

5. लड़कियों को आमतौर पर जूलरी पसंद होती है, तो आप उन्हें इयरिंग, नेकलेस या फिर अंगूठी किस डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।

6. आप चाहें तो अपने हाथों से उनके लिए कार्ड और केक बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। 

7. वहीं, लड़कियां अपने पार्टनर को इस दिन रोमांटिक डिनर या फिर ड्राइव पर ले जा सकती हैं।

8. आप अपने पार्टनर को गिफ्ट में कपड़े, घड़ी, वॉलेट या फिर जूते दे सकती हैं।

9. इसेक अलावा लड़को को परफ्यूम या कफलिंग जैसी चीज़ें काफी पसंद होती हैं, ये भी गिफ्ट का एक अच्छा ऑप्शन है।

10. अगर आपके पार्टनर संगीत प्रेमी हैं, तो आप उन्हें इससे जुड़ा कोई तोहफा भी दे सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.