विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy International Men's Day 2022: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर इन मैसेज के ज़रिए दें शुभकामनाएं

By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
Published: Fri, 18 Nov 2022 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 10:26 AM (IST)

Happy International Mens Day 2022 दुनियाभर में 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन हम ...और पढ़ें

Happy International Men's Day 2022: अपने करीबियों को दें शुभकामनाएं
Happy International Men's Day 2022: अपने करीबियों को दें शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy International Men's Day 2022: हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इस साल इस खास दिन की थीम है, "पुरुषों और लड़कों की मदद करना"। यह दिन हमारी ज़िंदगी में मौजूद पुरुषों को सम्मना देता है, और साथ ही उनके सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक उपलब्धियों और हमारे समाज में योगदान को। यह उन सकारात्मक मूल्यों का भी जश्न मनाता है, जो पुरुष इस दुनिया, हमारे परिवार और समुदायों में लाते हैं। साथ ही पुरुषों को सकारात्मक रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित भी करता है।

इस दिन की शुरुआत फरवरी 1992 में थॉमस ओस्टर ने की थी। हालांकि, डॉ. जेरोम टीलकसिंग, जो त्रिनिदाद और टोबैगो के वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में इतिहास के लेकचरार हैं, उन्होंने 19 नवंबर 1999 में इस दिन की स्थापना की थी।

अगर आप भी अपने करीबी पुरुषों को सम्मान देने के साथ उनको सेलीब्रेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गई शुभकामनाएं आपकी मदद कर सकती हैं। इन संदेशों की मदद से आप भी उन्हें इस दिन की ढेरों शुभकामनाएं दे सकती हैं।

आज पुरुषों के लिए बेहद खास दिन है,

और मैं उन्हें धन्यवाद करना चाहती हूं,

जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं,

एक हैं मेरे पापा और दूसरा है मेरा प्यारा भाई

Happy International Men's Day 2022

मर्द को दर्द नहीं होता कहावत को सच मान कर,

ता उम्र अपना दर्द छिपाता है,

वो भी पुरुष ही होता है...

Happy International Men's Day 2022

भगवान ने पुरुषों की रचना की,

ताकि वे उन शिक्षाओं का पालन कर सकें,

जो प्यार और सम्मान पर आधारित हैं,

तभी पृथ्वी सबके लिए स्वर्ग के समान बन पाएगी।

Happy International Men's Day 2022

दिए जलते और जगमगाते रहें

आप हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहें

जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी

आप ईद के चांद की तरह जगमगाते रहें

आप सभी को पुरुष दिवस की हार्दिक बधाई!

हर दम खुशियां हो साथ

कभी दामन न हो खाली

हम सब की तरफ से

विशिंग यू हैप्पी इंटरनेशनल मेन्स डे!

एक अच्छा पुरुष वो है जो,

अपनी गलतियों को स्वीकार करे,

माफ करना और प्यार करना सीखे,

जो ज़रूरतमंद हैं उनकी मदद करे...

Happy International Men's Day 2022

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।