Happy Independence Day 2020 Wishes: प्रियजनों के साथ बांटें आजादी की खुशी इन मैसेज के साथ
Happy Independence Day 2020 Wishes हर एक भारतीय के लिए आज का दिन बेहद खास होता है। आज ही दिन हम गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुए थे। तो मनाएं इसकी खुशी कुछ इस तरह।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जाने कितने ही शूरवीरों ने अपने जान गंवाई हैं भारत देश को आजाद करने में। तब कहीं जाकर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है तो इसका भी उत्साह होली, दीवाली जैसे त्योहारों से कम नहीं। 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था। लोग अपने घरों, दफ्तरों और स्कूलों में झंडा फहरा कर इस दिन का जश्न मनाते हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप, फेसबुक और टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। तो आप भी प्रियजनों के साथ मिलकर मनाएं आजादी का त्योहार इन मैसेज के साथ।
Independence Day Wishes in Hindi
1. आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!
2. काले गोरे का भेद नहीं, इस दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है।
3. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई, हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो।
4. दे सलामी इस तिरंगे को, जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।
5. मरने के बाद भी जिसके नाम मे जान हैं,
ऐसे जाबाज़ सैनिक हमारे भारत की शान है।
6. हर तूफान को मोड़ दे दो जो हिन्दुस्तान से टकराए,
चाहे तेरा सीना हो छलनी, तिरंगा ऊंचा ही लहराए।
7. अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8. उन आंखों की दो बूंदों से सातों सागर हारे हैं,
जब मेहंदी वाले हाथों ने मंगल-सूत्र उतारे हैं
9. नजारे नजर से ये कहने लगे, नयन से बड़ी कोई चीज नहीं,
तभी मेरे दिल ने ये आवाज दी, वतन से बड़ी कोई चीज नहीं।
10. मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।
11. वो ज़िन्दगी ही क्या जिसमे देशभक्ति ना हो।
और वो मौत ही क्या जो तिरंगे में ना लिपटी हो।
12. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।