Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Chocolate Day 2020: वैलेंटाइन को बनाना है अपना दीवाना, तो गिफ्ट करें अपने हाथों से बनी चॉकलेट

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 07 Feb 2020 10:38 AM (IST)

    Happy Chocolate Day 2020 अपने साथी को चॉकलेट डे पर अगर अपने हाथों से बनी चॉकलेट के साथ अपने दिल की बात बताएंगे तो इससे रोमांटिक और अच्छा क्या होगा।

    Happy Chocolate Day 2020: वैलेंटाइन को बनाना है अपना दीवाना, तो गिफ्ट करें अपने हाथों से बनी चॉकलेट

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Chocolate Day 2020: वैलेंटाइन वीक की 7 फरवरी यानी आज से रोज़ डे के साथ शुरूआत हो चुकी है। अब 8 फरवरी को प्रपोज़ डे है और उसके बाद 9 फरवरी को चॉकलेट डे। वैलेंटाइन वीक में सात दिनों तक प्यार को सेलेब्रेट किया जाता है। इसे प्यार का जश्न कहा जाता है। रोज़ देने के बाद जब आपने अपने प्यार को प्रपोज़ कर दिया है, तो अब समय आता है चॉकलेट डे का। इस दिन आप अपने साथी को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और चॉकलेट खिला कर मुंह मीठा कराते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिफ्ट करें घर की बनी चॉकलेट

    रोमांस के इस मौसम में लोद अपने वेलेंटाइन को प्यार भरे मैसेज देने के साथ कई तोहफे भी देते हैं। अपने प्यार का इज़हार करने का आपको इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता। उन्हें बताने का आपके लिए वह कितने कीमती हैं। प्रपोज डे के अलावा और भी तरीके हैं जिसके ज़रिए आप अपनी दिल की बात उस शख्स तक पहुंचा सकते हैं। 

    आप अपने साथी को वैलेंटाइन पर गिफ्ट दे सकते हैं और अगर चॉकलेट डे पर अपने हाथों से बनी चॉकलेट के साथ आप उन्हें अपने दिल की बात बताएंगे, तो इससे रोमांटिक और अच्छा क्या हो सकता है। अब क्या सोच रहे हैं आप कि आपको चॉकलेट बनानी नहीं आती, तो हम बता रहे हैं कि आप घर पर आसानी से चॉकलेट कैसे बना सकते हैं। 

    घर पर कैसे बनाएं चॉकलेट 

    इसे बनाना काफी आसान है, 30 मिनट में तैयार होने वाली इस चॉकलेट को बनाने के लिए आपको सेमी स्वीट चॉकलेट, वनीला, दूध और नट्स की ज़रूरत होती है। 

    सामग्री:

    160 ग्राम सेमी स्वीट चॉकलेट

    2 टेबल स्पून दूध

    1/2 कप नट्स, टुकड़ों में कटा हुआ

    1 छोटा चम्मच वनीला/आमंड एसेंस

    ग्रीस प्लेट चॉकलेट रखने के लिए

    होममेड चॉकलेट बनाने की वि​धि/चॉकलेट रेसिपी

    1. एक पैन में चॉकलेट और दूध डालें।

    2. एक बड़े पैन में पानी उबाल लें और आंच को बंद कर दें।

    3. तुंरत चॉकलेट वाले पैन को इस गर्म पानी के ऊपर रख दें और धीरे-धीरे इसे चलाएं जल्दी ही चॉकलेट पिघलने लगेगी।

    4. जब यह मिश्रण अच्छे से मिल जाए तो पैन को हटा लें।

    5. इसमें वनीला एसेंस मिलाएं।

    6. इसमें नट्स मिलाएं और चम्मच भरकर इस मिश्रण को ग्रीस प्लेट में डाले और फ्रीज़र में रखकर इसे सेट होने दें।

    तो अपने हाथ से बना चॉकलेट अपने वैलेंटाइन को करें गिफ्ट और उन्हें बना लें अपना दीवाना...