विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children's Day 2022: बाल दिवस पर इन खूबसूरत संदेशों की मदद से अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दें शुभकामनाएं

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 14 Nov 2022 08:19 AM (IST)

Childrens Day 2022 बाल दिवस का दिन पूरी तरह से बच्चों को समर्पित होता है। खासतौर पर इसे स्कूल कॉलेजों ...और पढ़ें

14 November 2022 Children's Day:आप सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं
14 November 2022 Children's Day:आप सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Children's Day 2022: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडिच जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद स्नेह था और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा कहकर पुकारते थे। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे की अहम भागीदारी है।

यह दिन बच्चों को समर्पित होता है इसलिए इस दिन स्कूल, कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं, जिनमें चाचा नेहरू के विचारों को बच्चों के माध्यम जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है। इन कार्यक्रमों में बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर बच्चे-बड़े सभी अपने दोस्तों और प्रियजनों को सोशल मीडिया और मोबाइल पर संदेश भेजकर शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी अपने करीबी लोगों को इन संदेशों के जरिए बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

सबके मन को भाते चाचा नेहरू,

बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू,

दिल में भरा अनोखा प्यार,

करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार।

Happy Children's Day 2022

*********

चाचा नेहरू तुझे सलाम

अमन शांति का दे पैगाम

जग को जंग से तूने बचाया

हम बच्चों को भी मनाया

किया अपना जन्मदिवस बच्चों के नाम

चाचा नेहरू को सलाम।

Happy Children's Day 2022

*********

मैडम आज न डांटना हमको

आज हम खेलने जाएंगे

साल भर हमने किया इंतज़ार

आज हम बाल दिवस मनाएंगे।

Happy Children's Day 2022

*********

देश की प्रगति का हम हैं आधार

करेंगे हम चाचा नेहरू के सपने साकार।

Happy Children's Day 2022

*********

सूरज रोशनी ले कर आया और चिड़ियों ने गाना गाया,

फूलों ने हंस-हंस कर बोला मुबारक हो तुम्हारा जन्म दिन आया।

Happy Children's Day 2022

************

चाचा नेहरू आपको सलाम,

अमन शांति का दे पैगाम,

जंग को जंग से तूने बचाया,

किया अपना जन्मदिवस बच्चों के नाम।

चाचा नेहरू तुझे सलाम।

Happy Children's Day 2022

*********

बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,

ये है हम सबको प्यारा,

काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,

इनका प्यार है सबसे न्यारा।

Happy Children's Day 2022

Picture Courtesy: Freepik