विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy April Fool Day 2019 whatsapp facebook messages, jokes, images: दोस्तों को बनाएं बेवकूफ इन फनी मैसेज के साथ

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Fri, 29 Mar 2019 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 11:30 AM (IST)

Happy April Fool Day 2019 whatsapp facebook messages 1 अप्रैल को फूल डे मनाया जाता है मतलब एक-दूसरे को बेवकूफ ...और पढ़ें

Happy April Fool Day 2019 whatsapp facebook messages, jokes, images: दोस्तों को बनाएं बेवकूफ इन फनी मैसेज के साथ
Happy April Fool Day 2019 whatsapp facebook messages, jokes, images: दोस्तों को बनाएं बेवकूफ इन फनी मैसेज के साथ

Happy April Fool Day 2019 whatsapp sms Jokes & Pranks: अप्रैल फूल डे जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है मूर्खता दिवस जो दुनियाभर में 1 अप्रैल को मनाया जाता है। हर एक जगह इसे मनाने का तरीका अलग-अलग है लेकिन मकसद एक...दूसरे को बेवकूफ बनाना। तो इससे पहले की आपके साथ कोई मजाक मस्ती करें आप खुद इन फनी मैसेज, जोक्स और शायरी द्वारा इसकी शुरूआत कर दें। मैसेज भेजने के साथ ही इन्हें अपने वॉटसऐप, फेसबुक का स्टेटस भी बना सकते हैं।  
Happy April Fools Day 2019: इन मजेदार WhatsApp मैसेजेज से आपके दोस्त बन जाएंगे FOOL

1. दिल में दर्द 
दर्द में यादें 
यादों में बिता कल 
जो पुकारे तुझे हर पल 
वो कमसिन सी कली तू 
वो खिलखिलाती फुलजड़ी तू 
जब भी ख्वाब में आती हैं 
मां कसम चुड़ैल भी सुंदर लगने लगती हैं।       

2. जब तूफान में बादल फटा तो मुझे कुछ याद आया 
जब मंदिर का घंटा बजा तो मुझे कुछ याद आया 
अरे यूं दिमाग पर ज़ोर ना लगाओ दोस्तों 
अप्रैल फूल की याद में सबसे पहले तेरा नाम याद आया। 

3. ऐसा दोस्ताना हमारा
मैं कस्ती तू किनारा
मैं धनुष तू तीर 
मैं मटर तू पनीर
मैं राजमा तू खीर
मैं हॉट तू कूल
मैं अप्रैल तू फूल
4. याद है हम पहले कहां मिले थे
ट्रैन रूकी
खिड़की खुली
नज़रों से नज़रे मिली और आपने कहा
अल्लाह के नाम पर कुछ दे दे बाबा

 

5. कितना सोना तैनू रब ने बनाया
वाह वाह
कितना सोना तैनू रब ने बनाया
वाह वाह
मैंने तैनू सुबह सबसे पहले उल्लू बनाया।
6. खुश तो बहुत होगे तुम
बात ही कुछ ऐसी है
1 अप्रैल जो है आज
दिल में गुदगुदी सी हो रही होगी
और क्यों न हो, साल में 1 ही तो दिन आता है जो
होता है सिर्फ तुम्हारे नाम

7. फूल से फूल ने
फूलों की फुलवारी में
फूल के साथ विश किया
You are the most beautifool, Colorfool & beautifool
सभी Fools के बीच
हैप्पी अप्रैल फूल डे
8. आपकी तारीफ क्या करूं
आप तो 'ICE' की तरह कूल हैं
आपको प्यार करना मेरी सबसे बड़ी भूल है
अब ज्यादा नाराज़ मत होना क्योंकि आज अप्रैल फूल है
हैप्पी फूल्स डे

9. इन लड़कियों से दिल लगाना एक भूल है
इनके पीछे इतना भागना फिज़ूल है
जिस दिन किसी लड़की ने कह दिया 'I Love You'
तो समझ जाना उस दिन 'April Fool' है
हैप्पी फूल्स डे
10. गुलाब का फूल बाग़ में खिल रहा है
कमल का फूल तालाब में तैर रहा है
जैस्मिन का फूल चमन में महक रहा है
और अप्रैल का फूल एडवांस में हमारा 'sms' पढ़ रहा है
हैप्पी फूल्स डे      

अप्रैल फूल के दिन इन मैसेज के अलावा आप अलग-अलग तरह के प्रैंक भी प्लान कर सकते हैं। क्योंकि इस दिन एक-दूसरे को बेवकूफ बनाने का बुरा नहीं माना जाता तो इन फनी मैसेज में भी आप कोई प्रैंक प्लान कर सकते हैं। अप्रैल फूल्स डे का क्रेज इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिलता है। कई तरह के फनी प्रैंक के साथ वहां लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।