विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gardening Tips: चाय पत्ती से बनाएं पेड़-पौधों के लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, जानें इस्तेमाल का तरीका

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 09 May 2023 05:50 PM (IST)

Gardening Tips अगर आप भी बागवानी के शौकीन हैं और अक्सर पौधों के मुरझाने या कीड़े लग जाने की समस्या ...और पढ़ें

चाय पत्ती से बनाएं पौधों के लिए फर्टिलाइजर, जानें बनाने का तरीका
चाय पत्ती से बनाएं पौधों के लिए फर्टिलाइजर, जानें बनाने का तरीका

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gardening Tips: चाय दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले पेय है। भारत में तो इसे लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। यही वजह है कि लोग गर्मी के मौसम में भी चाय पीना पसंद करते हैं। भारत में चाय की इसी लोकप्रियता के कारण यहां चाय पत्ती की काफी खपत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पत्ती सिर्फ चाय बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि इसकी मदद से आप अपने गार्डन को हरा-भरा और खूबसूरत बना सकते हैं।

अगर आप यह सुनकर चौंक गए हैं, तो आपको बता दें कि चाय की पत्तियों की मदद से आप अपने गार्डन में मौजूद पौधों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। दरअसल, चाय की पत्तियां पौधों की ग्रोथ के लिए ऑर्गेनिक खाद या फर्टिलाइजर की तरह काम करती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से पेड़-पौधे हमेशा हरे-भरे रहते हैं और इनमें कीड़े लगने की समस्या भी नहीं आती है। तो चलिए जानते हैं पेड़-पौधों के लिए कैसे बनाएं चाय पत्ती से फर्टिलाइजर-

सामग्री

  • 2 कटोरी चाय पत्ती का पानी
  • 2 बाउल अनाज का पानी
  • 1 बाउल नारियल के छिलकों का पानी

फर्टिलाइजर बनाने की तरीका

  • फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले अनाज और चाय की पत्ती को रातभर अगल-अगल बाउल में भिगोकर रखे दें।
  • इसके बाद भी नारियल के छिलकों को भी पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब एक बाउल लें और इसमें अनाज और चाय पत्ती के पानी निकालकर अलग कर लें।
  • इसके बाद इस पानी में चाय की पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • बस तैयार है पेड़-पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर।

फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने का तरीका

  • चाय पत्ती से तैयार इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने के लिए इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब सुबह या शाम में से किसी एक समय पौधे पर फर्टिलाइजर का छिड़काव करें।
  • आप इस फर्टिलाइजर से मिट्टी या फिर पत्तों पर छिड़काव कर सकते हैं।
  • मिट्टी में फर्टिलाइजर डालने के लिए पहले मिट्टी को थोड़ा खोद लें और फिर इसमें फर्टिलाइजर डालें।
  • बाद में मिट्टी को फिर से पहले की तरह सामान्य कर दें।

इस बात का रखें ध्यान

आप फर्टिलाइजर के रूप में चाय पत्ती का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि चाय पत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से पौधे खराब हो सकते हैं। इसलिए आप महीने में एक- दो बार इसका इस्तेमाल करें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।