Kitchen Hacks: कोयले की तरह काली हो गई चाय की छन्नी को पलक झपकते ऐसे करें साफ
Kitchen Hacks लोग घर आए मेहमानों का स्वागत चाय से करते हैं। इसके अलावा दिन की शुरुआत भी चाय से करते हैं। कई लोग तो चाय पीने का बहाना ढूंढते हैं। इसके लिए घर पर कई बार चाय बनाई जाती है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Hacks: चाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। लोग घर आए मेहमानों का स्वागत चाय से करते हैं। इसके अलावा, दिन की शुरुआत भी चाय से करते हैं। कई लोग तो चाय पीने का बहाना ढूंढते हैं। इसके लिए घर पर कई बार चाय बनाई जाती है। लंबे समय तक चाय बनाने से चाय छन्नी काली हो जाती है। काम की अधिकता की वजह से महिलाएं चाय छन्नी को सही से साफ नहीं कर पाती हैं। इस वजह से चाय छन्नी बहुत काली हो जाती है। अगर आपके किचन की भी चाय छन्नी काली हो गई है, तो मिनटों में साफ करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-अगर चाय की छन्नी पूरी काली या गंदी हो गई है, तो साफ करने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड यानी बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चाय की छन्नी पर डिशवॉशिंग लिक्विड डालकर स्क्रब की मदद से साफ करें। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें। वहीं, ज़िद्दी दाग को दूर करने के लिए 1 घंटे तक गुनगुने गर्म पानी के लिक्विड में भिगोकर रख सकते हैं। फिर साफ करें।
-आप चाय छन्नी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा से आप प्लास्टिक और स्टील दोनों तरह की चाय छन्नी साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 5 चम्मच गर्म पानी को अच्छी तरह से मिला लें। फिर, चाय छन्नी को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद ब्रश की मदद से साफ कर लें।
-अगर आपकी चाय की छन्नी कोयले की तरह काली हो गई है और आप साफ करना चाहते हैं, तो अल्कोहल का यूज कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोते समय एक बाउल में एक चम्मच अल्कोहल और 4 चम्मच अल्कोहल को मिला लें। अब इसमें चाय की छन्नी भिगोकर रात भर छोड़ दें। अगली सुबह चाय छन्नी को साफ कर लें।
-स्टील चाय छन्नी को साफ करने के लिए गैस पर कुछ देर तक लो फ्लेम पर रख दें। इससे चाय पत्ती और दूध के अवशेष जल जाएंगे। इसके बाद लिक्विड की मदद से साफ कर लें। आप इस उपाय को भी फॉलो कर सकते हैं।