दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Wooden kitchenware: आजकल किचन में वुडन कुकवेयर के इस्तेमाल का ट्रेंड है। आसान शब्दों में कहें तो लोग वुडन कुकवेयर का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस्तेमाल करने से वुडन कुकवेयर भी स्टील की बर्तनों तरह गंदे होते हैं। उन पर दाग लगने लगते हैं। लंबे समय तक दाग लगे रहने से बर्तन गंदे दिखने लगते हैं। साथ ही दाग धब्बों को हटाना मुश्किल होता है। अगर आप भी किचन में वुडन कुकवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो साफ करने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-वुडन कुकवेयर को डिश लिक्विड से धोने के बाद उसके ऊपर नमक डालें और फिर कटे नींबू से अच्छी तरह से सफाई करें। इसके बाद सामान्य पानी से बर्तन को धो लें।
-इसके लिए लकड़ी के बर्तनों को गुनगुने गर्म पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसमें नींबू का रस डालें। आसान शब्दों में कहें तो आधे कटे हुए नींबू निचोड़ दें। बर्तनों को कुछ समय तक ऐसे ही रहने दें। फिर सामान्य पानी से बर्तनों को धो लें।
- किचन में मौजूद वुडन कुकवेयर को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दाग वाली जगहों पर बेकिंग सोडा और नींबू रस डालकर स्क्रब या सूती कपड़े से साफ़ करें। इसके बाद बर्तन को धो लें। इससे बर्तनों की चमक लंबे समय तक रहेगा।
-आप वुडन कुकवेयर को साफ करने के लिए सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रात में लकड़ी के बर्तनों को पानी में डाल दें। अब इसमें सेब का सिरका मिक्स कर दें। फिर अगली सुबह को सामान्य पानी से बर्तनों को धो लें। इससे भी वुडन कुकवेयर में पहले जैसी चमक आ जाएगी।
-आजकल वुडन कुकवेयर को साफ करने के लिए सैंडपेपर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पद्धति फायदेमंद है। इससे दाग और बैक्टीरिया से भरी ऊपरी परत गायब हो जाती है। इससे लकड़ी के बर्तन में फिनिशिंग भी आती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।