Earth Day 2020: इन इंस्पीरेशनल कोट्स को बनाएं आज के दिन अपना फेसबुक, वॉट्सऐप स्टेटस
Earth Day 2020 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिन का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और इसके वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिसमें ये प्रेरणादायक विचार करेंगे आपकी मदद।
22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पृथ्वी और इसके वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रकृति ने हमें इतने संसाधन दिए हैं कि इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए भी हम बहुत ही आसानी से यहां जिंदगी गुजार सकते हैं। लेकिन हम अपनी सुविधा अनुसार इसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं जिसका परिणाम हमें देखने को भी मिल रहा है। जिस ओर ध्यान देने की खास जरूरत है। इस दिन लोग अपने अनमोल जीवन और उसे सुचारू रुप से चलाने के लिए प्रकृति द्वारा दी गई चीज़ों का शुक्रिया अदा करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अर्थ डे से जुड़े मैसेज और प्रेरक विचार साझा करके लोगों को भी जागरूक करते हैं।
Earth Day पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजने के लिए Motivational Quotes
1. यह मत भूलो कि आपको यह धरती अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है ताकि आप इसे अपने बच्चों को दे सकें।
2. पर्यावरण वो है जहां हम सभी मिलते हैं। जहां सभी का आपसी हित हो। यह एक चीज है जो हम सभी साझा करते हैं। ”- लेडी बर्ड जॉनसन
3. पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है , लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं। Happy Earth Day
4. "प्रकृति में गहराई से देखें, और फिर आप सब कुछ बेहतर समझेंगे।" - अल्बर्ट आइंस्टीन
5. बुरी सोच समाज को बदल डालो
अच्छा सोचो इतिहास बदल डालो
आओ मिलकर धरती को स्वर्ग बनाएं
पतझड़ को सावन में बदल डालो।
6. 'अच्छा आदमी सभी जीवित चीजों (Living Things) का दोस्त है। ”- महात्मा गांधी
7. एक देश जो अपनी मिट्टी को नष्ट करता है, वह खुद को नष्ट कर देता है। वन हमारी भूमि के फेफड़े हैं, हवा को शुद्ध करते हैं और हमारे लोगों को नई ताकत देते हैं। ”- फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट
8. “मैं केवल तब गुस्सा महसूस करता हूं जब मैं बर्बादी देखता हूं। जब मैं लोगों को उन चीजों को फेंकते हुए देखता हूं जो हम इस्तेमाल कर सकते हैं।”- मदर टेरेसा
9. "प्रकृति के दिल के करीब रहो ... एक बार पहाड़ पर चढ़ो, या जंगल में एक सप्ताह बिताओ।" अपनी आत्मा को साफ करो। ”- जॉन मुइर