Move to Jagran APP

Delicious Christmas Cakes: क्रिसमस पर कर रही हैं पार्टी, तो घर पर बनाए ऐसे केक!

Delicious Christmas Cakes अगर आप भी इस बार क्रिसमस पर पार्टी करने की सोच रही हैं तो इस मौके पर डेकोरेशन के अलावा आपको जिस चीज़ पर ध्यान देने की ज़रूरत है वह है केक।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 03:05 PM (IST)
Delicious Christmas Cakes: क्रिसमस पर कर रही हैं पार्टी, तो घर पर बनाए ऐसे केक!

नई दिल्ली लाइफस्टाइल डेस्क। Delicious Christmas Cakes: साल का वो दिन बस आने ही वाला है जब सभी गर्म स्वेटर्स और ओवरकोट पहनकर तैयार होते हैं, साथ ही घर को भी लाइट्स और क्रिसमस ट्री के साथ सजाते हैं। दुनिया का हर शहर आजकल क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में बाज़ार, रेस्टॉरेंटन्स और होटलों में आपकी क्रिसमस से जुड़ी खाने पीने की चीज़ें मिल जाएंगी।  

loksabha election banner

अगर आप भी इस बार क्रिसमस पर पार्टी करने की सोच रही हैं तो इस मौके पर डेकोरेशन के अलावा आपको जिस चीज़ पर ध्यान देने की ज़रूरत है वह है केक। क्योंकि बिना रम केक या फिर प्लम केक के क्रिसमस अधूरा रहता है। 

चाहे आप अपने घर पर सेलीब्रेट करें या फिर अपने किसी दोस्त के घर, क्रिसमस पर केक बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। केक बनाने में मज़ा भी आता है और बेकिंग इस त्योहार का बड़ा हिस्सा भी है। क्रिसमस की शाम सभी लोग परिवार और दोस्तों के साथ खाते-पीते हैं, लेकिन इसके बावजूद अपनो के साथ खाने की चीज़ों को तैयार करने का अपना ही अलग मज़ा है। इस मौके पर डाइनिंग टेबल पर वाइन, घर पर बना केक, जिंजर ब्रेड, कुकीज़, एगनॉग जैसी चीज़ें सजी देख सबका दिल खुश हो जाता है। 

तो अगर आप भी इस बार केक बेक करने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आइडियाज़। 

1. रम केक

सर्दियों में ज़्यादातर लोग रम पसंद करते हैं और अगर आप इसे केक के साथ मिला दें तो इससे बेहतर क्या होगा। इसके लिए फलों को 15 दिन पहले ही रम में भिगो कर रख दिया जाता है। उसके बाद इन फलों को केक के बैटर में मिला दिया जाता है। तो आप भी िस मौके पर बना सकती हैं रम केक।

2. बूश डे नोएल 

फ्रांस की ये डेलीकेसी काफी पसंद की जाती है। ये एक तरह का चॉकलेट रोल होता है जो आपकी क्रिसमस पार्टी को और भी मज़ेदार बना देगा। ये क्रिसमस रोल्स बेहद टेस्टी लगते हैं।

3. क्रेनबेरी-टॉफी डेट केक 

नाम पढ़कर शायद आपको लग रहा होगा कि न जाने इसका स्वाद कैसा होगा, लेकिन आपको बता दें कि आप निराश बिल्कुल नहीं होंगी। खासकर अगर आपको कम मीठा पसंद है तो इससे बेहतर डेसर्ट नहीं मिलेगी। इस केक टार्ट में आपको क्रेनबेरीज़, नमक और कैरामल का दिलचस्प स्वाद आएगा।

4. ऐपेरोल क्रिसमस केक

रम के बाद इस केक सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। इसमें 150 ग्राम कॉकटेल चैरीज़, संतरा और किशमिश मिक्स की जाती है।

5. फिगी पुडिंग

अगर इस बार आप अपने परिवार के लिए कुछ अलग तरह की डेज़ेर्ट बनाने की सोच रही हैं तो फिगी पुडिंग एक अच्छा विकल्प है। नाम से भले ही पुडिंग लगे लेकिन असल में ये एक मज़ेदार केक है। ये एक तरह का हल्का गीला केक होता है, जिसमें अंजीर के अलावा ज़ायफल, दालचीनी और संतरे डाला जाता है।   

आप सभी को मैरी क्रिसमस!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.