Holi Dress For Men: होली के अवसर पर पुरुषों के लिए ये हैं खास ड्रेस, बहुरंगा दिखेगा व्यक्तित्व
Holi Dress For Men आप रंगों के त्योहार को यादगार बनाने और पार्टी में स्टाइलिश लुक को बरकरार रखने के लिए ब्लैक जीन्स विद व्हाइट टी-शर्ट पहन सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi Dress For Men: रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्सोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के लिए भी यह पर्व मनाया जाता है। वैसे इस दिन लोग ट्रेंडी लुक में नजर आते हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए ड्रेसिंग के अनेक विकल्प हैं, लेकिन जब बात पुरुषों की आती है, तो कुछ ही ड्रेस कोड का विकल्प रहता है। ऐसे में हम ड्रेसिंग सेंस को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या पहनें, जिससे आउट्लुक जबरदस्त और परफेक्ट हो।अगर आप भी इस तरह की दुविधा में हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। आइए जानते हैं कि होली के दिन क्या पहनें, जिससे आपका लुक एकदम परफेक्ट हो।
व्हाइट मैन
होली के दिन अगर आपको सबसे अलग दिखना है तो व्हाइट मैन पॉलिसी को अपनाएं अर्थात् आज के दिन आपका ड्रेस कोड व्हाइट हो, जिसमें आप व्हाइट कुर्ता विद व्हाइट पायजामा को आजमा सकते हैं। यकीन मानिए, आपका लुक सबसे अलग रहेगा।
ब्लैक जीन्स विद व्हाइट टी-शर्ट
आप रंगों के त्योहार को यादगार बनाने और पार्टी में स्टाइलिश लुक को बरकरार रखने के लिए ब्लैक जीन्स विद व्हाइट टी-शर्ट पहन सकते हैं। यह ड्रेसिंग सेंस आप पर खूब फबेगा।
व्हाइट टी-शर्ट विद कट-ऑफ्स
अगर आप पार्टी में कम्फर्टेबल और परफेक्ट दिखना चाहते हैं तो आप व्हाइट टी-शर्ट विद कट-ऑफ्स भी ट्राय कर सकते हैं। इसके साथ ही आप Cowboy Hat भी जरूर यूज करें। यकीन मानिए, आप पर शानदार लगेगा।कुर्ता-पायजामा
होली का ट्रेडिशन लुक है, जो न केवल अपनी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाता है बल्कि इससे आपकी सादगी का भी पता चलता है। आमतौर पर लोग होली के दिन कुर्ता-पायजामा अधिक पहनते हैं। ऐसे में आप भी कुर्ता-पायजामा ट्राई कर सकते हैं।