Christmas decoration ideas: इस बार कुछ डिफरेंट तरीके से करें क्रिसमस सेलिब्रेशन
क्रिसमस पार्टी का जश्न इस बार आपको घर में ही मनाना पड़ेगा क्योंकि कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है लेकिन इसे आप घर पर भी हैपनिंग बना सकते हैं घर पर पार्टी और डेकोरेशन करके। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आइडियाज के बारे में।
इस बार ज्यादातर जगहों पर कोरोना की वजह से क्रिसमस सेलिब्रेशन की रौनक फीकी नजर आने वाली है, इस मौके पर भले ही आप बाहर नहीं जा सकते लेकिन घर पर तो अलग-अलग आइडियाज के साथ पार्टी को एक्साइटिंग बना ही सकते हैं। तो आइए जानते हैं सेलिब्रेशन के कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में...
1. क्रिसमस में सैंटा थीम हमेशा ही हिट रहती है खासतौर से बच्चों को तो ये बहुत ही पसंद आता है। सैंटा के साथ खेलकर और गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल जाते हैं। तो सैंटा थीम क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ड्रेस कोड से लेकर घर के डेकोरेशन में रेड और वाइट कलर रखें। पार्टी थीम के हिसाब से रेड वेलवेट केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा सकता है।
2. क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए फॉक्स स्नोफॉल थीम भी अच्छा रहेगा। जो पार्टी को एक्साइटिंग बना सकती है। इसमें बहुत सारी रुई को धागे या पतले तार के सहारे क्रिसमस ट्री के आस-पास सजाया जा सकता है। जो बिल्कुल स्नोफॉल वाला लुक देता है। इसके साथ ही ब्लू फेयरी लाइट के साथ क्रिसमस ट्री को सजाया जा सकता है। जिससे कमरे की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
3. टेरेस कैंप सेलिब्रेशन के आइडिया से भी क्रिसमस को खास बनाया जा सकता है। घर की टेरेस पर कैंप लगा सकते हैं। कैंप को कलरफुल फेयरी लाइट्स और फूलों से सजाया जा सकता है। कैंप के बाहर बार्बेक्यू का भी इंतजाम किया जा सकता है। छत पर इस तरह की डेकोरेशन से पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा। इसमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। तो बस फैमिली और फ्रेंड्स को इन्वाइट कीजिए और क्रिसमस इंजॉय कीजिए।
4. क्रिसमस सेलिब्रेशन डेकोरेशन में सबसे खास होता है क्रिसमस ट्री। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कई रंगों की एलईडी लाइट्स मार्केट में मौजूद हैं। इसके साथ छोटे-छोटे रेड-ब्लू बॉल्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा छोटे-छोटे बॉक्स को गिफ्ट रैप कर ट्री पर सजाया जा सकता है। ट्री की सजावट के लिए स्नो स्प्रे यूज कर सकते हैं। स्नो स्प्रे से ट्री का लुक रियल लगने लगता है। लाइटिंग के साथ-साथ सॉन्ग प्ले करने का भी ऑप्शन है।
5. क्रिसमस ट्री के साथ-साथ सैंटा भी क्रिसमस सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा है। क्रिसमस को बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं। ऐसे में सेंटरपीस डेकोरेशन के लिए रेडीमेड सैंटा भी मार्केट में मौजूद है। इस तरह के सैंटा बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए खास बैटरी वाले सैंटा भी मौजूद हैं। बैटरी वाले कई सैंटा ऐसे भी हैं जो पैराशूट से उछलते हुए स्टंट करते भी दिखेंगे।
Pic credit- Freepik