Move to Jagran APP

National Pet Day 2022: अपने प्यारे पेट के साथ इन 5 तरीकों से बनाएं इस दिन को ख़ास!

National Pet Day 2022 आज के दिन यानी 11 अप्रैल को हर साल नेशनल पेट डे मनाया जाता है। लोग अपने पालतू जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। अगर आप भी एक पेट पेरेंट हैं तो क्यों न अपने प्यार पेट्स के लिए इस दिन को खास बनाया जाए।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 11 Apr 2022 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2022 01:00 PM (IST)
National Pet Day 2022: अपने प्यारे पेट के साथ इन 5 तरीकों से बनाएं इस दिन को ख़ास!
National Pet Day 2022: इन 5 आइडियाज़ की मदद से ऐसे मनाएं अपने पेट का दिन ख़ास!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Pet Day 2022: एक पेट पेरेंट बनना सबसे महत्वपूर्ण और आनंददायक जॉब में से एक है। आप अपने पेट्स को जितना प्यार करते हैं, वे उससे कहीं ज़्यादा गुना प्यार आपको करते हैं। उनसे ज़्यादा आपके दिन को कोई और खुश नहीं कर सकता। इसलिए अपने पालतू जानवर का खूब ख़्याल रखें। उनकी मौजूदगी में आप सभी दुख भूल जाते हैं, वे आपके दिमाग़ को सुकून पहुंचाते हैं, और सुबह आपको बिस्तर से उठाने का कारण भी बनते हैं।

loksabha election banner

अपने पालतू जानवर के साथ आपके प्यारे रिश्ते का जश्न मनाने के लिए, पशु कल्याण अधिवक्ता और विशेषज्ञ कोलीन पेज ने 11 अप्रैल को राष्ट्रीय पालतू दिवस की स्थापना की। उस दिन हर साल 11 अप्रैल को अमेरिका में नेशनल पेट डे मनाया जाने लगा।

नेशनल पेट डे की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे मनाने का हर तरीके बेस्ट है। अपने प्यार पेट्स को खुश करने के लिए आप जो भी करेंगे, वह इस दिन को खास बनाने के लिए काफी है। अगर आप भी इस दिन को अपने औक अपने पेट के लिए खास बनाना चाह रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आइडियाज़।

एडवेंचर पर जाएं

अगर आपके पेट को घर से बाहर घूमने में ज़्यादा मज़ा आता है, तो इस दिन अपने पेट के साथ आउटिंग का प्लान करें। उसे पार्क, ट्रेक या फिर किसी ऐसी जगह ले जाएं जहां वह खेल सके। इस तरह उसके साथ नेशनल पेट डे मनाएं।

फोटो शूट करें

अपने पेट के साथ यादगार लम्हों को हमेशा के लिए कैद करने के लिए तस्वीरें लेना न भूलें। आप इस दिन के लिए खासतौर पर फोटोशूट अरेंज कर सकते हैं। अपने पेट के साथ पोज़ करें, उन्हें सजाएं, प्रॉप्स का इस्तेमाल करें। किसी पार्क या खुली जगह पर जाकर तस्वीरें लें और इन्हें यादगार बनाएं।

ट्रीट्स खरीदें

पेट ऑनर्स की लिस्ट में यह काम ज़रूर होना चाहिए। सभी पेट्स को ट्रीट्स बेहद पसंद होती हैं। पेट्स आमतौर पर खाने के भी शौक़ीन होते हैं। तो क्यों न इस दिन उनके लिए उनकी पसंद का खाना तैयार करें, ट्रीट्स लाकर दें।

नए खिलौने लाएं

हमें यक़ीन है कि आपके पेट के पास पहले से ही कई खिलौने होंगे। लेकिन आज उनके लिए ख़ास दिन है, इसलिए तोहफे में नए खिलौने तो बनते हैं। इस बार उनके लिए कुछ ऐसा खरीदें जिससे खेल के साथ थोड़ी ब्रेन एक्टिविटी भी हो जाए।

ख़ूब सारा प्यार

हमें यक़ीन है कि आप अपने पेट्स से यूं भी बहुत प्यार करते हैं, लेकिन नेशनल पेट डे पर सबसे ज़रूरी है कि आप अपने पेट्स पर खूब सारा प्यार बरसाएं। लेकिन आज थोड़ा ज़्यादा प्यार उनके लिए परफेक्ट होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.