विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boxing Day 2022: क्रिसमस के अगले दिन ही क्यों मनाया जाता है बॉक्सिंग डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

By Harshita SaxenaEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2022 12:20 PM (IST)

Boxing Day 2022 पश्चिमी देशों खास तौर पर यूके में आज का दिन बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जा ...और पढ़ें

जानें बॉक्सिंग डे का इतिहास और महत्व
जानें बॉक्सिंग डे का इतिहास और महत्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Boxing Day 2022: दुनियाभर के ज्यादातर देशों में आज बॉक्सिंग डे मनाया जा रहा है। यह दिन पश्चिमी देशों खास तौर पर यूके में मनाया जाता है। हर साल क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को अगले दिन 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इसके नाम को सुन अगर आप इसे बॉक्सिंग के खेल से जोड़कर देख रहे हैं, तो हम बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बॉक्सिंग डे का बॉक्सिंग से कोई संबंध नहीं है।

असल में यह दिन एक तरह के छट्टी का दिन होता है, जिसे आमतौर पर ब्रिटिश कॉमनवेल्थ देश जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, कनाडा आदि में मनाया जाता है। यह एक ब्रिटिश प्रथा है, जो बाद में अन्य कई देशों में भी चलन में आ गई। इस दिन को बैंक या सार्वजनिक छुट्टी के रूप में मान्यता दी गई है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास और इसके महत्व से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

बॉक्सिंग डे क्या है

इस दिन का दूर-दूर तक किसी भी खेल से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, इस दिन की शुरुआत जरूरतमंदों को दान देने से रिवाज से हुई थी। पुराने समय में लोग गरीबों को इस दिन बॉक्स भरकर उपहार देते थे। हालांकि, बदलते समय के साथ इस दिन को मनाने का मकसद भी काफी बदल चुका है। हर साल क्रिसमस के अगले दिन मनाए जाने वाले इस खास मौके पर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग इस दिन परिवार के साथ शॉपिंग करने जाते हैं।

बॉक्सिंग डे मनाने का मकसद

बीते कई साल से मनाए जा रहे इस दिन का मकसद परिवार के साथ समय बिताना है। इस दिन यूके और आयरलैंड में सरकारी छुट्टी होती है। पहले के समय में लोग इस दिन पर अपने नौकरों को तोहफा देते थे और उन्हें क्रिसमस के अगले दिन छुट्टी देते थे, ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। वर्तमान में यूरोप के कई देशों जैसे जर्मनी, हंगरी, नीदरलैंड और पोलैंड में इस दिन को दूसरे क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है।

बॉक्सिंग डे पर क्या होता है

इस दिन लोग फुटबॉल मैच देखने जाते हैं। यूके में यह काफी पुराना ट्रेडिशन है। वहीं, जो लोग इस दिन मैच देखने नहीं जाते हैं, वह अक्सर शॉपिंग करते हैं, क्योंकि इस खास मौके पर कई कंपनियां लोगों को काफी सारे ऑफर देती हैं। वहीं, कुछ लोग इस दिन क्रिसमस पर बनाए ढेर सारे खाने को खत्म करते हैं। इस दिन का नाम बॉक्सिंग डे क्रिसमस बॉक्स के आधार पर पड़ा है। इसके तहत जरूरतमंदों को पैसे, खाना और उपहार देने का काम किया जाता है।

Picture Courtesy: Freepik