यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अल्जाइमर की दवा से निमोनिया का खतरा
अल्जाइमर में व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है। इनके इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाओं से निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

बड़ी उम्र में होने वाली दिमागी बीमार अल्जाइमर के इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाओं का दुष्प्रभाव सामने आया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इनके प्रयोग से निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। अल्जाइमर में व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि अल्जाइमर के मरीजों को बेंजोडायजेपाइंस व नॉन बेंजोडायजेपाइंस दवाएं दी जाती हैं। इससे निमोनिया का खतरा बढ़ता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्टर्न फिनलैंड के शोधकर्ता हेदी ताइपल ने कहा, ‘निमोनिया का खतरा बढ़ने संबंधी शोध अल्जाइमर के मरीजों के इलाज में व्यापक बदलाव लाएगा। निमोनिया से अल्जाइमर के मरीजों की मौत के कई मामले सामने आते हैं।’
-आइएएनएस
यह भी पढ़ें : फल-सब्जियां हाई बीपी में फायदेमंद
