Move to Jagran APP

Republic Day 2023 Rangoli: गणतंत्र दिवस पर रंगोली से सजाएं स्कूल-कॉलेज और दफ्तर, इन आइडियाज को करें फॉलो

74th Republic Day 2023 Rangoli आज 26 जनवरी को देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके के लिए हर कोई अलग-अलग तरीके से तैयारियां कर रहा है। अगर आप इस दिन रंगोली बनाने का विचार कर रहे हैं तो ये डिजाइन आपके काम आ सकती हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Sun, 22 Jan 2023 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 10:21 AM (IST)
Republic Day 2023 Rangoli: गणतंत्र दिवस पर रंगोली से सजाएं स्कूल-कॉलेज और दफ्तर, इन आइडियाज को करें फॉलो
गणतंत्र दिवस के लिए बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2023 Rangoli: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत के इतिहास में यह दिन एक खास अहमियत रखता है। यही वजह है कि इस दिन को हर साल राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों की छुट्टी रहने के बाद भी लोग काफी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हैं। हर त्योहार की तरह गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए भी लोग खास तैयारियां करते हैं। इस मौके पर लोग अलग-अलग थीम पर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस रंगोली बनाना चाहते हैं और किसी सरल डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस की रंगोली के लिए बेहतरीन कुछ आइडियाज के बारे में-

loksabha election banner

मोर डिजाइन वाली रंगोली

View this post on Instagram

A post shared by neeta_rangoli_and_art (@neeta_rangoli_and_art)

किसी भी पर्व पर रंगोली बनाने का अपना अलग महत्व होता है। बात की जाए मोर डिजाइन वाली रंगोली की तो लगभग हर त्योहार पर मोर वाली रंगोली का चलन है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर भी मोर डिजाइन की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की मदद से शानदार मोर डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।

रंगोली में बनाए राष्ट्रीय ध्वज

View this post on Instagram

A post shared by Priti (@rangolibypriti)

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए सुंदर और सरल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज एक बढ़िया विकल्प है। आप साधारण राष्ट्रीय ध्वज से लेकर अलग-अलग डिजाइन के साथ राष्ट्रीय ध्वज बना सकते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट रहेगी, बल्कि बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद यूनीक भी रहेगी।

फ्लोरल रंगोली

View this post on Instagram

A post shared by Sukhanya Premkumar (@rangolibysuki)

फ्लोरल रंगोली भी बीते कई समय से लगातार ट्रेंड में है। आप हर पर्व के मुताबिक फ्लोरल रंगोली बना सकते हैं। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगोली बनाना चाह रहे हैं, तो इसके लिए भी फ्लोरल डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज के रंग के इस्तेमाल से आप बढ़िया और बेहतरीन फ्लोरल रंगोली बना सकते हैं।

अनाजों से बनाएं रंगोली

View this post on Instagram

A post shared by Snehal Chavan (@_.sneh_art._)

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं और आपके पास रंगोली के कलर मौजूद नहीं है, तो निराश ना हों। आप घर में मौजूद अनाजों की मदद से भी गणतंत्र दिवस के लिए शानदार रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको झंडे के रंग के अनाज जैसे चावल, मसूर और मूंग दाल का इस्तेमाल करना होगा। इन अनाज की मदद से आप गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन रंगोली तैयार कर सकते हैं।

फूल और पत्ती से बनाएं रंगोली

View this post on Instagram

A post shared by Maa_CookingWith💖💕 (@maa_cookingwithlove)

अगर आप रंगों के बिना अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फूलों और पत्तियों की मदद ले सकते हैं। आप सफेद और ऑरेंज रंग के फूलों और हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर आसान तरीके से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।

Picture Courtesy:Instagram/smita_patil.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.